Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

बृजमनगंज पुलिस ने किराएदार और फेरी वालों का सत्यापन किया अनिवार्य, थानाध्यक्ष ने कहा- तुरंत कराएं वेरीफिकेशन

दिनांक: Thursday, 20 November 2025 | समय: 01:57 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

बृजमनगंज, महाराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के दिशा निर्देश और क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में बृजमनगंज पुलिस ने एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। थाना क्षेत्र में रहने वाले किराएदारों, फेरी लगाने वालों तथा सरकारी/निजी संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए पुलिस सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है।

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अपराधों को रोकने और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किराएदारों व फेरी वालों का पुलिस वेरीफिकेशन बेहद जरूरी है। इससे न केवल अपराध पर अंकुश लगता है, बल्कि मकान मालिकों और आम जनता को संभावित जोखिम से भी सुरक्षा मिलती है।

उन्होंने बताया कि कई बार चोरी, लूट जैसी घटनाओं में आरोपी किराए पर रहने वाला या किसी फैक्ट्री/संस्थान में मजदूरी करने वाला निकलता है, जिसकी सही पहचान मकान मालिक या संस्थान संचालक के पास नहीं होती। ऐसे मामलों में पुलिस को जांच में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

थाना प्रभारी ने सभी मकान मालिकों और संस्थानों से अपील की कि वे अपने यहां रहने या कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का तत्काल सत्यापन कराएं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *