Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

बृजमनगंज: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार- ताश व नकदी बरामद

दिनांक: Friday, 21 November 2025 | समय: 09:31 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

महराजगंज। बृजमनगंज नगर पंचायत क्षेत्र तथा आसपास के गाँवों में लंबे समय से खुलेआम जुए का खेल संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। जुए के शौकीन अपनी गाढ़ी कमाई इस अवैध खेल में गंवा रहे थे। निष्पक्ष दर्पण द्वारा “बृजमनगंज में चल रहा जुए का खेल” शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को बृजमनगंज पुलिस ने अभियान चलाया और जुआ खेल रहे पाँच लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि नगर पंचायत क्षेत्र के बहदूरी रोड स्थित एक सुनसान बाग में कुछ लोग ताश के खेले के साथ जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पहुँचकर पुलिस टीम ने पाँच लोगों को धर दबोचा।

छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से ताश के पत्ते और ₹2290 नगद बरामद किए गए। गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम की यह कार्रवाई उन असामाजिक गतिविधियों पर लगाम कसने के प्रयास का हिस्सा है, जिनकी वजह से क्षेत्र में अवांछित घटनाओं का खतरा बढ़ रहा था।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *