Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

परिषदीय खेलकूद प्रतियोगिता में ओवरऑल चैम्पियन हरचंदपुर, सतांव रहा उपविजेता

दिनांक: Friday, 21 November 2025 | समय: 10:13 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

प्राथमिक स्तर में शुभम व कीर्ति यादव, जूनियर में शिवम व नैंसी रहीं चैंपियन

पुलिस लाइन मैदान में चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को हुआ समापन

रायबरेली। शहर के पुलिस लाइन मैदान में चल रही बेसिक शिक्षा विभाग की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हुआ। समापन समारोह की मुख्य अतिथि सीडीओ अंजूलता व विशिष्ट अतिथि एडी बेसिक श्याम किशोर तिवारी व प्रभारी डीआईओएस रत्नेश श्रीवास्तव रहे। प्रतियोगिता में ओवरऑल चैम्पियन हरचंदपुर व उपविजेता सतांव रहा। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में प्राथमिक स्तर बालक में शुभम व बालिका में कीर्ति यादव रहीं। जूनियर बालक वर्ग में शिवम व बालिका में नैंसी ने चैंपियनशिप जीती।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीडीओ ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में गांवों में पढ़ने वाले बच्चे की गांव की पंगड़डी पर दौड़कर सीखते हैं और यहां जिले स्तर पर बेहतरीन ट्रैक पर बैठकर अपना हुनर दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में जीते हुए सभी बच्चे आगे चलकर मंडल, राज्य स्तर फिर नेशनल स्तर पर प्रतिभाग करके अपने गांव, ब्लॉक व जिले का नाम रोशन करेंगे। एडी बेसिक श्याम किशोर तिवारी ने कहा कि प्रतियोगिता में जीतना और हारना एक खेल का हिस्सा है।

यहां तक पहुंचने वाले सभी बच्चों में कोई न कोई विशेष प्रतिभा है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में विजयी न होने वाले खिलाड़ी आगे भी बेहतर करेंगे। बीएसए राहुल सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जीते हुए बच्चे अब मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।

पुलिस लाइन ग्राउण्ड में चल रही प्रतियोगिता में दूसरे दिन जूनियर व प्राथमिक स्तर की एकल प्रतियोगिताओं के साथ ही साथ योगाभ्यास, विशेष पीटी प्रदर्शन, एकांकी, समूह गान, लोकगीत व लोकनृत्य व अत्याक्षरी की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई्। प्रतियोगिताओं में क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय में एकांकी में बछरावां, नगर व डीह, लोकगीत/लोकनृत्य में जगतपुर, बछरावां, नगरक्षेत्र, समूहगान में जगतपुर , बछरावां, नगरक्षेत्र, योगाभ्यास में महराजगंज, सतांव, अमावां की टीम रही। इसके अलावा अत्याक्षरी में बछरावां प्रथम, नगर क्षेत्र दूसरे और राही तीसरे स्थान पर रहा।

जूनियर स्तर की एकल प्रतियोगिताओं बालक व बालिका वर्ग में क्रमश: गोला फेंक में प्रांजल व रोजनीन पहले, हिमांशु व सोनम दूसरे और तीसरे पर अमरेंद्र व प्रांशी रहे। ऊंची कूद में संदीप व शुभी पहले, प्रांजल व अर्चना दूसरे, अनिल व अर्चना तीसरे स्थान पर रही। लम्बी कूद में प्रांजल मौर्य व सीता राजपूत पहले, पवन व मोहिन्नी दूसरे, हिमांशु व लक्ष्मी तीसरे स्थान पर रही।

चक्रक्षेपण में हिमांशु व नैंसी पहले, विमलेश व तमन्ना दूसरे, रबी व प्रान्सी तीसरे स्थान पर रही। 100 की दौड़ बालक व बालिका में क्रमशः शिवम व ऊषा पहले, मनीष दूसरे व खुशहाल तीसरे स्थान रहीं। 200 मीटर दौड़ में शिवम व ऊषा पहले, अनिल व रोशनी दूसरे, शुभम यादव व सीता राजपूत तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर में शिवम व नैंसी पहले, अमन व ऊषा दूसरे, अमन व महिमा तीसरे स्थान पर रही।

600 मीटर दौड़ में अमन व नैंसी पहले, विकास कश्यप व खुशबू दूसरे, सत्यम व आंचल यादव तीसरे स्थान पर रही। खो-खो बालक व बालिका में हरचंदपुर पहले, रोहनिया बालक व सतांव बालिका वर्ग में दूसरे स्थान पर रही।

प्राथमिक स्तर की हुई एकल प्रतियोगिता में 50 मीटर की दौड़ में बालक व बालिका में क्रमश: प्रांशू व शालिनी पहले, अभिषेक व कीर्ति यादव दूसरे, अनुज व शिफा तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर में शमशाद अली व कीर्ति यादव पहले, हर्ष व नैंसी दूसरे, अभिषेक व संध्या तीसरे, 200 मीटर में शुभम व नैंसी पहले, अनुज व कीर्ति यादव दूसरे, अभिषेक व सेजल तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर में शुभम व सेजल पहले, सनी व राजरानी दूसरे, रौनक व सेजल तीसरे पर रही।

लम्बीकूद में आदर्श व लक्ष्मी पहले, शिवम व सेजल दूसरे व आयुष आस्था तीसरे स्थान पर रही। खो-खो बालक में महराजगंज पहले व सतांव दूसरे, बालिका वर्ग में हरचंदपुर पहले व संताव दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता का संचालन किरण जेहरा, मुन्नालाल साहू व अभिषेक द्विवेदी ने किया।

इस मौके पर बीईओ राही बृजलाल वर्मा, डॉ. सत्यप्रकाश यादव, वीरेंद्र द्विवेदी, धर्मप्रकाश, सत्य प्रकाश सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुधा वर्मा, अश्वनी गुप्ता, ऋचा सिंह, राजीव ओझा, शिक्षक संघ से राघवेंद्र यादव, पन्नालाल, बीरेंद्र सिंह, मधुकर सिंह, संजय सिंह, चंद्रमणि, पंकज, महेंद्र यादव, अजय सिंह चंदेल, अंजली सिंह पटेल, अंशिका सिंह, नवनीत वर्मा, मो. अनीस, सुनील यादव, शिवम राय, प्रवीण सिंह, मनोज मिश्रा, मंजुरूल हक, सरिता नागेंद्र, जिला व्यायाम शिक्षक मो. शोएब व शिक्षिका रेनू शुक्ला, स्काउट मास्टर शिवशरण सिंह, विजय सिंह, भीम सिंह, अजय वर्मा, मनोज, दिलीप, शौर्यवर्धन सिंह, दीपेश, लालबाबू, श्रीकृष्ण, रूपेश शुक्ला, नवरंग, ब्रजेन्द्र, सुनीता सिंह, मीनाक्षी तिवारी, विजय सिंह, अजिता सिंह पूनम कुशवाहा, सूर्यप्रकाश, ऊषा, रामभरत राजभर, अब्दुल मन्नान, शिवेंद्र सिंह, रमेश कुमार, दुर्गेश, रमेश, पवन मौर्या, अरविंद मौर्य, मो. इरफान खान, इला श्रीवास्तव, रूपेश शुक्ला, सत्य प्रकाश तिवारी, नाहिद बानो, अशोक शर्मा, मो. नसीम, सलाउद्दीन अंसारी, सुनीता वर्मा, दीप वर्मा, आदि शिक्षक मौजूद रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *