वार्ड नंबर 6 बृजमनगंज में घर में घुसा अजगर, मचा हड़कंप-सभासद के सहयोगी को काटा

बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 6 आज़ाद नगर आमकोट में बुधवार शाम उस समय अफरा–तफरी मच गई, जब समामाता मंदिर के पास अचानक एक विशाल अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर स्थानीय लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे।

जानकारी के अनुसार, अजगर पास के एक घर में घुस गया, जिसकी सूचना स्थानीय निवासी दुर्गेश मौर्य ने तुरंत वार्ड सभासद जेपी गौंड को दी। सूचना पर सभासद पहुँचे और उन्होंने अपने सहयोगी सिद्धेश्वर चौरसिया को मौके पर बुलाया।

सिद्धेश्वर चौरसिया ने काफी प्रयास के बाद अजगर को घर से बाहर निकाला, लेकिन इस दौरान अजगर ने उन्हें काट भी लिया। घायल होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी और अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़कर बोरी में बंद कर दिया।

इसके बाद अजगर को वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल कम हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोग सिद्धेश्वर चौरसिया और सभासद की तत्परता की प्रशंसा कर रहे हैं।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts