हसनैन मंसूरी फिर बने पसमांदा मुस्लिम समाज संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री

ऊंचाहार, रायबरेली। पसमांदा मुस्लिम समाज संगठन ने ऊंचाहार के कबीर चौराहा स्थित मजरे खोजनपुर गांव निवासी हसनैन मंसूरी को एक बार फिर राष्ट्रीय संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी द्वारा जारी आदेश के माध्यम से की गई।

संगठन के नियुक्ति पत्र के अनुसार, हसनैन मंसूरी को यह जिम्मेदारी उनके संगठन के प्रति समर्पण, प्रतिबद्धता और समाज में सक्रिय भूमिका को देखते हुए दोबारा प्रदान की गई है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

संगठन ने उम्मीद जताई है कि हसनैन मंसूरी संगठन के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक स्तर पर पसमांदा समाज के उत्थान के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे। साथ ही उन्हें संगठन के संविधान, दिशा-निर्देशों और अनुशासन का पालन करते हुए कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है।

नियुक्ति के बाद अपनी प्रतिक्रिया में हसनैन मंसूरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे हमेशा पसमांदा समाज विशेषकर पिछड़े, दलित और शोषित मुसलमानों की आवाज़ को मजबूती से उठाते रहे हैं और आगे भी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वे अध्यक्ष द्वारा जताए गए भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और संगठन द्वारा सौंपे गए हर दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *