सदर विधायक अदिति सिंह ने किया ड्रेस वितरण, कौशल विकास संस्थान में नई बैच की शुरुआत

रायबरेली। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित कौशल विकास संस्थान रायबरेली में बुधवार को ड्रेस वितरण एवं नई बैच के शुभारंभ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सदर विधायक अदिति सिंह रहीं, जिनका संस्थान प्रशासन ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

विधायक अदिति सिंह ने फीता काटकर नई बैच का उद्घाटन किया और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक शालिनी यादव और स्वागत उद्बोधन शशि नंदन तिवारी ने किया।

सचिव संजय वर्मा ने संस्थान की उपलब्धियों, कोर्सों और कौशल मिशन के माध्यम से हो रहे प्रशिक्षण की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की रूपरेखा कार्यकारी निदेशक अजेश मणि त्रिपाठी द्वारा निर्धारित की गई थी।

कार्यक्रम में कौशल विकास मिशन से कौशल विकास समन्वयक विवेक तिवारी, एमआईएस प्रबंधक राजीव सिंह, वंदना सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में विधायक अदिति सिंह ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण आज के समय में युवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने संस्थान द्वारा बालिकाओं और युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने की सराहना की और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण, लैब सुविधाओं और रोजगार अवसरों के बारे में जानकारी भी ली।

इसके बाद उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को ड्रेस वितरण किया और संस्थान की प्रयोगशालाओं, कार्यशालाओं तथा कक्षाओं का निरीक्षण किया। उपलब्ध तकनीकी सुविधाओं और प्रशिक्षण मॉडल की उन्होंने प्रशंसा की।

कार्यक्रम संचालन में प्रधानाचार्य योगेंद्र मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, अंकित पांडे, शशि नंदन तिवारी, अनिल कश्यप, शालिनी यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि कार्यक्रम व्यवस्था में रोली परिहार, प्रीति तिवारी, रश्मि मिश्रा, आफरीन, ओमप्रकाश साहनी का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकारी निदेशक अजेश मणि त्रिपाठी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *