रायबरेली में आबकारी–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त, 450 किलो महुआ लहन नष्ट

रायबरेली। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-01 एवं पुलिस टीम ने कई स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब के अड्डों का भंडाफोड़ किया।

टीम ने तहसील सदर के थाना गुरुबक्शगंज अंतर्गत ग्राम घाटमपुर और बसीगवा में संदिग्ध स्थानों व घरों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि लगभग 450 किलोग्राम महुआ लहन को मौके पर नष्ट किया गया।

अवैध शराब निर्माण में लिप्त लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में तीन अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान जिले में अवैध शराब के नेटवर्क को समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts