रायबरेली में ऑपरेशन मुक्ति के तहत बाल विवाह व बाल श्रम विरोधी जनजागरूकता अभियान आयोजित

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार जनपद में संचालित मिशन शक्ति फेज-5 के तहत ऑपरेशन मुक्ति अभियान का आयोजन विबग्योर पब्लिक इंटर कॉलेज में किया गया। यह अभियान जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा के मार्गदर्शन में 21 से 30 नवम्बर तक जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जा रहा है, जिसमें बाल विवाह और बाल श्रम जैसी कुरीतियों के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ आवश्यक मामलों में रेस्क्यू की कार्रवाई भी शामिल है।

इसी क्रम में शनिवार को बाल विवाह एवं बाल श्रम विरोधी जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञों और अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को इन सामाजिक अपराधों के दुष्परिणाम, कानूनी प्रावधानों तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में शिवशंकर पाल, शशि सिंह, मान सिंह कुशवाहा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सदस्य बाल कल्याण समिति मिलिंद द्विवेदी, संरक्षण अधिकारी वीरेंद्र पाल, हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की जिला मिशन कोऑर्डिनेटर श्रीमती शेफाली सिंह तथा जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी मौजूद रहीं। सभी ने बाल सुरक्षा और बाल अधिकारों के संरक्षण हेतु समाज को सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *