Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
लखनऊ

कृष्णानगर में अवैध अप्रवासियों पर पुलिस की सख्ती, झुग्गियों में दस्तावेज चेकिंग

दिनांक: Wednesday, 03 December 2025 | समय: 08:57 PM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ

शकील अहमद

कृष्णानगर (लखनऊ)। राजधानी लखनऊ में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध कार्रवाई तेज हो गई है। फर्जी दस्तावेज बनवाने के मामलों के सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बुधवार को कृष्णानगर थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे और ओवर ब्रिज के नीचे बनी झुग्गी-झोपड़ियों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) निपुण अग्रवाल के निर्देश पर, एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा के नेतृत्व में, प्रभारी निरीक्षक प्रद्युम्न कुमार सिंह और स्थानीय पुलिस टीम द्वारा की गई। टीम ने झुग्गियों में निवास कर रहे संदिग्ध अप्रवासियों के आधार कार्ड, पहचान पत्र एवं अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की।

चेकिंग के दौरान लगभग 3–4 आधार कार्ड संदिग्ध पाए गए, जिन्हें पुलिस ने विस्तृत जांच के लिए सुरक्षित कर लिया है। वहीं मौके पर मिले सभी व्यक्तियों के दस्तावेजों का प्राथमिक सत्यापन भी किया गया।

पुलिस ने सभी व्यक्तियों का पूरा विवरण अभिलेख में दर्ज किया और जिन दस्तावेजों पर संदेह हुआ, उनके संबंध में आगे की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान कानून व्यवस्था को मजबूत करने, अवैध निवास को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

पुलिस टीम की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और फर्जी पहचान बनवाने से जुड़े मामलों पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

मिशन शक्ति व बहू-बेटी अभियान के तहत कृष्णानगर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

02 August 2026

शकील अहमद कृष्णानगर (लखनऊ)। पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में मिशन शक्ति एवं बहू-बेटी अभियान के अंतर्गत…

लखनऊ

Lucknow News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

02 August 2026

शकील अहमद बिजनौर (लखनऊ)। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिजनौर पुलिस…

लखनऊ

हरियाली का संकल्प: केशव नगर केशव कुंज कल्याण समिति ने शांति नगर में किया वृक्षारोपण

02 August 2026

शकील अहमद सरोजनी नगर (लखनऊ)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केशव नगर केशव कुंज…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *