शकील अहमद
लखनऊ। राजधानी के सेक्टर-एफ विस्तार, एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड स्थित रामलीला मैदान पार्क, हिद नगर में श्री आदि गुरु वैदिक सेवा संस्थान द्वारा आगामी 15 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025 तक श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्र महायज्ञ का भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति ने बताया कि यह कार्यक्रम सनातन परंपरा और आध्यात्मिक जागरण को समर्पित होगा।
कथा का वाचन प्रतिदिन सायंकाल 4:00 से रात 8:00 बजे तक परम पूज्य शिवाचार्य श्री प्रशांत प्रभु जी महाराज के श्रीमुख से होगा, जबकि राष्ट्र रक्षा व जनकल्याण की मंगलकामना सहित विशाल रुद्र महायज्ञ प्रतिदिन प्रातः 8:00 से दोपहर 12:00 बजे तक संपन्न होगा।
आयोजन के कथा अध्यक्ष मधु यादव, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की अध्यक्ष रंजना मिश्रा, तथा सर्वेश तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम लखनऊ की पावन भूमि पर धार्मिक चेतना को नई ऊँचाई देगा। आयोजन मंडल ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार सहित उपस्थित होकर कलश यात्रा एवं धर्म लाभ में अवश्य सहभागी बनें और अपने जीवन को मंगलमय बनाएं।


















