सरोजनीनगर में फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

शकील अहमद

लखनऊ। थाना सरोजनीनगर पुलिस ने जानलेवा फायरिंग की वारदात में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध तमंचा बरामद किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त अतुल तिवारी (45 वर्ष) मूलरूप से हरदोई निवासी और वर्तमान में बसंतखेड़ा, अमौसी में रह रहा है।

घटना 6 दिसंबर 2025 की है, जब गंगाराम यादव, निवासी गहरू रोड, स्कूटर इंडिया गेट नंबर-1 के पास, ने पुलिस में तहरीर दी थी कि अतुल तिवारी ने उन पर हत्या की नियत से फायरिंग की। गोली पीड़ित के कान के पास से निकलते हुए चूक गई। वारदात के बाद आरोपी गाली-गलौज करता हुआ उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। तहरीर के आधार पर थाना सरोजनीनगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

अगले ही दिन 7 दिसंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर अतुल तिवारी को बबूल सिंह के फार्म की पलिया के सामने जंगल से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर खोखा कारतूस भी बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 भी बढ़ाई गई है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई प्रगति पर है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts