Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

रायबरेली में मतदाता सूची डिजिटाइजेशन की बड़ी समीक्षा, कई बीएलओ हुए सम्मानित!

दिनांक: Monday, 08 December 2025 | समय: 10:38 PM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

रायबरेली। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची में ईएफ फॉर्म के डिजिटाइजेशन व शुद्धिकरण कार्यों की समीक्षा के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक में डीएम ने अब तक हुई प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सही रूप से मतदाता सूची में दर्ज होना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि डिजिटाइजेशन कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए तथा सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित हो।

उन्होंने जिन बूथों पर बेहतर प्रगति दर्ज हुई, उनकी सराहना की, वहीं कम प्रगति वाले बूथों में काम की गति बढ़ाने के निर्देश जारी किए। डीएम ने बीएलओ की जिम्मेदारियों पर विशेष बल देते हुए कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती का आधार है।

बैठक में सीडीओ अंजुलता, उपजिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ, समस्त उपजिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, तहसीलदारों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ सम्मानित

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान चयनित बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

सम्मानित बीएलओ की सूची

विधानसभा क्षेत्र-180 रायबरेली

• पम्मी सिंह – द्वितीय स्थान
• शहनाज़ बानो – तृतीय स्थान

विधानसभा क्षेत्र-182 सरेनी

• प्रदीप कुमार – तृतीय स्थान

विधानसभा क्षेत्र-183 ऊँचाहार

• मनोरमा शुक्ला – प्रथम स्थान
• आशा देवी – द्वितीय स्थान
• इंद्रभान सिंह – तृतीय स्थान

जिलाधिकारी ने उम्मीद जताई कि आगे भी सभी बीएलओ सक्रियता के साथ कार्य करते हुए मतदाता सूची को पूर्णत: अद्यतन बनाए रखेंगे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *