Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
क्राइम

लखनऊ: जमीन विवाद में युवक की हत्या कर शव जलाया, पांच शातिर गिरफ्तार-दो कारें भी जब्त

दिनांक: Monday, 08 December 2025 | समय: 10:13 PM | लेखक: | श्रेणी: क्राइम, लखनऊ

शकील अहमद

लखनऊ। जमीन विवाद में युवक की हत्या कर शव जलाने की सनसनीखेज वारदात का निगोहां पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पाँच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पहचान मिटाने के लिए पेट्रोल डालकर शव को जला दिया था। घटना में इस्तेमाल की गई दो स्विफ्ट डिजायर कारें (UP32PA0272 व UP32LA7854) भी बरामद की गई हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में सुजीत कुमार श्रीवास्तव (40), पिंटू रावत (32), विनोद (26), लालू उर्फ नीरज कश्यप (27) और राजू उर्फ राजकुमार (34) शामिल हैं।

15 नवंबर से लापता थे दखिना शेखपुर निवासी कबीर उर्फ शिव प्रकाश (42)। 19 नवंबर को उनके मित्र सुरेंद्र कुमार ने थाना निगोहां में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी बीच उन्नाव बीघापुर क्षेत्र में एक अधजला शव मिलने की सूचना पर परिजनों ने उसकी पहचान कबीर के रूप में की।

जमीन विवाद बना हत्या की वजह

जांच में पता चला कि कबीर व उसके भाई शिव सहाय की रायबरेली–लखनऊ हाईवे से सटी 44 बिस्वा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी भूमि को सुजीत और उसके साथियों ने धोखे से अपने पक्ष में दाखिल कराकर यथार्थ ग्रुप को बेच दिया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन था और कबीर लगातार पैरवी कर रहा था। आरोपियों को आशंका थी कि मुकदमे की स्थिति बिगड़कर उनके खिलाफ जा सकती है, इसलिए उन्होंने हत्या की साजिश रची।

लालपुर टावर से अगवा कर गला घोंटा

15 नवंबर की शाम आरोपियों ने कबीर को लालपुर टावर के पास बुलाया और कार में जबरन बैठा लिया। रास्ते में गला दबाकर उसकी हत्या की गई। इसके बाद शव को बीघापुर, उन्नाव के सुनसान क्षेत्र में ले जाकर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया गया, ताकि पहचान न हो सके।

तीन टीमें लगाकर पुलिस ने दबोचा गिरोह

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देश पर गठित टीमें लगातार निगरानी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचीं और पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में भूमि की खरीद–फरोख्त और आर्थिक लेनदेन से जुड़े कई और पहलुओं की जांच आगे जारी है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रायबरेली में 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा

09 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला ने थाना क्षेत्र के एक युवक पर अपनी…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *