Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
महराजगंज

राजनीति नहीं, समाधान चाहिए… नगर पंचायत अध्यक्ष का बड़ा बयान, बैठक में तय नई व्यवस्था

दिनांक: Tuesday, 09 December 2025 | समय: 07:32 PM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज

बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज में मंगलवार को वेंडिंग जोन में सब्जी-फल दुकानों के स्थानांतरण को लेकर व्यापारियों की समस्याओं पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नगर के सैकड़ों व्यापारी शामिल हुए। बैठक का संचालन सभासद जयप्रकाश गौड़ ने किया।

बैठक में छोटे सब्जी एवं फल विक्रेताओं की समस्याओं को व्यापारियों ने विस्तार से रखा। शिव प्रकाश जायसवाल, नीरज जायसवाल, पवन कसौधन, मारकंडे कसौधन सहित कई व्यापारियों ने अपील की कि वेंडिंग जोन में ग्राहकों की कमी से कारोबार ठप होने की स्थिति बन गई है।

अध्यक्ष का समाधान वाला फैसला

सभी पक्षों को सुनने के बाद नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बड़ा निर्णय लेते हुए स्पष्ट घोषणा की।

सोमवार से शनिवार तक सब्जी एवं फल की दुकानें कलवरगढ़ स्थित वेंडिंग जोन में ही लगेंगी

रविवार (साप्ताहिक बाजार) पूर्व की भांति नगर में ही लगेगा

रेलवे स्टेशन रोड पर फल की दुकानें यथास्थिति जारी रहेंगी

ठेले/वाहन पर सब्जी बेचने वालों को गली-मोहल्ले में घूमकर बिक्री की अनुमति

सड़क/पटरी पर ठेला खड़ा कर बिक्री करने पर चालान की कार्रवाई जारी रहेगी

अध्यक्ष ने कहा कि जाम की समस्या दूर करने के साथ ही किसी भी छोटे व्यापारी को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

“कुछ लोग राजनीति चमकाने में लगे”: अध्यक्ष

बैठक में अपनी बात रखते हुए अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि “नगर पंचायत हमारा परिवार है, कुछ विरोधी ताकतें राजनीति चमकाने के चक्कर में व्यापारियों को बरगलाने की कोशिश कर रही हैं। जब तक मैं पद पर हूं, किसी व्यापारी का अहित नहीं होने दूंगा।”

निर्णय होते ही उपस्थित व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। अंत में नगर पंचायत की ओर से सभी व्यापारियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई, जिसके साथ बैठक संपन्न हुई।

इस मौके पर मटिहनवा प्रधान प्रतिनिधि विनोद जायसवाल, व्यापार मंडल विधानसभा उपाध्यक्ष आशीष जायसवाल, सभासद धर्मेंद्र चौरसिया, झीनक विश्वकर्मा, मनोज जायसवाल, प्रद्युम्न सिंह, शिवप्रसाद चौरसिया, मुन्नू दुबे, अनिल मणि, दिलीप कनौजिया, सागर कनौजिया, दीपक विश्वकर्मा, कासिम अली सहित नगर पंचायत के कर्मचारी एवं प्रबुद्ध व्यापारी मौजूद रहे।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

महराजगंज: बृजमनगंज को मिली डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात,नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया उद्घाटन

02 August 2026

महाराजगंज/बृजमनगंज। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर-3, रत्तूपुर स्थित अत्याधुनिक…

महराजगंज

महराजगंज: लेहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

01 August 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा…

महराजगंज

महराजगंज: युवा नेता शशिकांत जायसवाल की पहल से प्रेमी युगल का विवाह संपन्न

31 July 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी शिल्पा और ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ निवासी अभिराज चक्रवर्ती (पुत्र शमशेर चक्रवर्ती) के…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *