Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
महराजगंज

बृजमनगंज में बड़ा फैसला: अब 6 दिन वेंडिंग जोन में ही लगेगी सब्जी मंडी, रविवार को खुलेगा पूरा बाजार

दिनांक: Tuesday, 09 December 2025 | समय: 05:40 PM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महाराजगंज। नवनिर्मित वेंडिंग जोन में सब्जी-फल दुकानों के स्थानांतरण को लेकर बीते कई दिनों से गरमाए माहौल के बीच मंगलवार को समाधान की दिशा में अहम कदम उठाया गया। कस्बे में जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर नगर पंचायत जहां वेंडिंग जोन व्यवस्था को सख्ती से लागू कर रही है, वहीं पटरी व फुटपाथ व्यवसाइयों को नगर में रोजगार जारी रखने की मांग पर व्यापार मंडल लगातार बैठकें कर रहा है।

मंगलवार दोपहर व्यापार मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में व्यापारियों के साथ बैठक की गई। व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के बाद विधायक ने आश्वस्त किया कि वह व्यापारियों के साथ हैं। उन्होंने दुकानदारों से मुख्य सड़क को छोड़कर पूर्व की भांति अन्य स्थानों पर दुकान लगाने की बात कही और स्वयं कस्बे के विभिन्न हिस्सों में जाकर स्थिति का जायजा भी लिया।

इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष (भाजपा नेता) राकेश जायसवाल की अगुवाई में व्यापारियों के साथ अलग बैठक हुई। इसमें विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में हुए मुख्य निर्णय

  • सोमवार से शनिवार तक फल-सब्जी की दुकानें केवल वेंडिंग जोन में लगेंगी
  • रविवार साप्ताहिक बाजार पूर्ववत तरीके से नगर में ही लगेगा, सभी व्यापारी दुकान लगा सकेंगे
  • ठेले व अन्य वाहनों से सामान बेचने वालों को छूट, लेकिन पटरी या सड़क पर खड़ा कर दुकान लगाने की मनाही
  • रेलवे भूमि होने के कारण रेलवे स्टेशन रोड पर दुकानों पर नगर पंचायत आपत्ति नहीं करेगी
  • मुख्य सड़क पर सब्जी-फल की दुकानें किसी भी स्थिति में नहीं लगेंगी

सभी मौजूद व्यापारियों ने इन नियमों पर सहमति जताई।

नगर में विभिन्न पक्षों के बीच लगातार संवाद और सहमति बनने से बाजार व्यवस्था के पटरी पर लौटने की उम्मीद जग गई है। नगर पंचायत का कहना है कि जाम की समस्या कम होने के साथ-साथ पटरी दुकानदारों की आजीविका भी सुरक्षित रखी जाएगी।

बैठक में उपस्थित व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल, संरक्षक दिलीप चौधरी, विनोद जायसवाल, बबलू जायसवाल, विष्णु जायसवाल, महेश, शैलेन्द्र कसौधन, अनूप कसौधन, संदीप कसौधन, शंकर दयाल कसौधन, शिवम, मोहित, राहुल, गोविंद वर्मा, साबिर अली, रवि वर्मा, सिद्धांत सिंह, मोहित वर्मा, कोटेदार अब्दुल सलाम, शाकिर अली, श्याम अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

महराजगंज: बृजमनगंज को मिली डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात,नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया उद्घाटन

02 August 2026

महाराजगंज/बृजमनगंज। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर-3, रत्तूपुर स्थित अत्याधुनिक…

महराजगंज

महराजगंज: लेहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

01 August 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा…

महराजगंज

महराजगंज: युवा नेता शशिकांत जायसवाल की पहल से प्रेमी युगल का विवाह संपन्न

31 July 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी शिल्पा और ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ निवासी अभिराज चक्रवर्ती (पुत्र शमशेर चक्रवर्ती) के…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *