बृजमनगंज थाने में थाना समाधान दिवस: अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने की। समाधान दिवस के दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में कुल तीन मामले प्रस्तुत किए गए, जिनमें से एक मामले का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष दो मामले राजस्व विभाग से संबंधित पाए गए, जिनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, गजेंद्र प्रताप सिंह, राजन पासवान, आलोक यादव, गौरव कुमार आर्या, राजस्व निरीक्षक महेंद्र शर्मा और रामप्रकाश चौरसिया सहित अन्य पुलिस एवं राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *