Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
लखनऊ

लखनऊ में पीएनसी की बड़ी लापरवाही, अधूरी पुलिया से कृष्णालोक कॉलोनी में भर रहा गंदा पानी

दिनांक: Friday, 19 December 2025 | समय: 09:30 PM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में लखनऊ–कानपुर हाईवे पर निर्माण कार्य कर रही पीएनसी कंपनी की कथित लापरवाही से स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे से जुड़े दरोगा खेड़ा चौराहा और कृष्णालोक कॉलोनी के बीच बनी अधूरी पुलिया एवं अंडरग्राउंड सीवर पाइपलाइन के कारण सड़क के दोनों ओर जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हल्की बारिश में ही पानी भर जाता है, जिससे गंदा पानी कॉलोनी के भीतर घुस रहा है। इससे न केवल आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।

कृष्णालोक कॉलोनी फेज-1, दरोगा खेड़ा के अध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि पुलिया का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। निर्माण के बाद से आज तक पुलिया की सफाई नहीं कराई गई, जिसके कारण वह पूरी तरह गंदगी और कीचड़ से भर चुकी है। कई स्थानों पर नालियों को पुलिया से जोड़ा ही नहीं गया है, जिससे गंदा पानी जमा होकर जलभराव की गंभीर समस्या पैदा कर रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई (लखनऊ, उत्तर प्रदेश) को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक न तो कोई ठोस कार्रवाई हुई और न ही समस्या का समाधान किया गया।

क्षेत्रवासियों ने हाईवे निर्माण कंपनी पीएनसी से मांग की है कि वह मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिया निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराए, नालियों की समुचित सफाई कराए और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करे, ताकि कृष्णालोक कॉलोनी को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

मिशन शक्ति व बहू-बेटी अभियान के तहत कृष्णानगर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

02 August 2026

शकील अहमद कृष्णानगर (लखनऊ)। पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में मिशन शक्ति एवं बहू-बेटी अभियान के अंतर्गत…

लखनऊ

Lucknow News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

02 August 2026

शकील अहमद बिजनौर (लखनऊ)। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिजनौर पुलिस…

लखनऊ

हरियाली का संकल्प: केशव नगर केशव कुंज कल्याण समिति ने शांति नगर में किया वृक्षारोपण

02 August 2026

शकील अहमद सरोजनी नगर (लखनऊ)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केशव नगर केशव कुंज…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *