Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
लखनऊ

बिजनौर पुलिस ने 8 घंटे में सुलझाई चोरी की वारदात, शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक: Sunday, 21 December 2025 | समय: 01:49 AM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना बिजनौर पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी की एक बड़ी घटना का मात्र आठ घंटे में सफल अनावरण कर दिया। पुलिस टीम ने घटना में शामिल एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जबकि एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लाइसेंसी रिवाल्वर, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशाल कुमार पटेल पुत्र जटा राउत निवासी ग्राम परशुरामपुर थाना अमनौर जिला सारन (बिहार), हाल पता हैंडिल रोड, गौरी नहर पुलिया के पास, थाना सरोजनीनगर, लखनऊ, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त और बाल अपचारी को नटकुर अंडरपास से चंद्रावल जाने वाली सड़क से गिरफ्तार कर संरक्षण में लिया गया।

बताया गया कि थाना बिजनौर क्षेत्र के ग्राम मुल्लाहीखेड़ा निवासी बाबूलाल लोधी की दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा नकद रुपये और एक लाइसेंसी 32 बोर रिवाल्वर चोरी कर ली गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और घटना के खुलासे के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीमों ने लगभग सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मैनुअल जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें आठ घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक फैक्ट्री मेड लाइसेंसी रिवाल्वर (32 बोर), पांच जिंदा कारतूस, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन (मोटोरोला कंपनी) और नकदी बरामद की है।

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। थाना बिजनौर पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

मिशन शक्ति व बहू-बेटी अभियान के तहत कृष्णानगर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

02 August 2026

शकील अहमद कृष्णानगर (लखनऊ)। पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में मिशन शक्ति एवं बहू-बेटी अभियान के अंतर्गत…

लखनऊ

Lucknow News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

02 August 2026

शकील अहमद बिजनौर (लखनऊ)। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिजनौर पुलिस…

लखनऊ

हरियाली का संकल्प: केशव नगर केशव कुंज कल्याण समिति ने शांति नगर में किया वृक्षारोपण

02 August 2026

शकील अहमद सरोजनी नगर (लखनऊ)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केशव नगर केशव कुंज…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *