Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

बाल विवाह सभ्य समाज के लिए अभिशाप: रायबरेली में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ जागरूकता कार्यक्रम

दिनांक: Tuesday, 23 December 2025 | समय: 08:13 AM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली
  • ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत रायबरेली में 100 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रायबरेली। बाल विवाह एक कुरीति और सभ्य समाज के लिए अभिशाप है, जो न केवल बच्चों के अधिकारों का हनन करता है, बल्कि विशेष रूप से बालिकाओं के भविष्य को अंधकारमय बना देता है। इसी उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा संचालित ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत रायबरेली में 100 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज, रायबरेली में संपन्न हुआ। बाल विवाह गैरकानूनी, सख्त सजा का प्रावधान
कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी ने बताया कि बाल विवाह पूरी तरह गैरकानूनी अपराध है।

इसी कारण सरकार ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम–2006 लागू किया है, जिसके तहत बाल विवाह करने और कराने वाले सभी व्यक्तियों के लिए दंड का स्पष्ट प्रावधान है। उन्होंने बताया कि विवाह की न्यूनतम आयु लड़की : 18 वर्ष व लड़का : 21 वर्ष निर्धारित है।

सूचना देने पर रहेगी गोपनीयता

जेंडर स्पेशलिस्ट ने बताया कि यदि किसी को अपने आसपास बाल विवाह की जानकारी मिलती है, तो वह 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन) या 112 (आपातकालीन सेवा) पर कॉल कर सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, बशर्ते सूचना सही हो।

उन्होंने कहा कि एक छोटी सी सूचना किसी बालिका के भविष्य को बचा सकती है और उसे शिक्षा, सम्मान और सुरक्षित जीवन का अवसर दिला सकती है। बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्र–छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ को ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कांत सहित अन्य शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *