Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली: एसपी ने ली क्राइम मीटिंग, थानाध्यक्षों को दिए सख्त निर्देश

दिनांक: Tuesday, 23 December 2025 | समय: 10:40 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए जाने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रायबरेली यशवीर सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण अपराध गोष्ठी (क्राइम मीटिंग) का आयोजन किया गया। यह बैठक पुलिस कार्यालय स्थित किरण बहुउद्देश्यीय हॉल में संपन्न हुई।।गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन के अधिकारी तथा सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

अपराध नियंत्रण पर कड़े निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी और सार्वजनिक स्थानों पर प्रभावी पुलिस गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई से ही जनपद में शांति व्यवस्था बनी रह सकती है।

एसपी ने महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया। मिशन शक्ति केंद्रों को और अधिक सक्रिय बनाने, पीड़िताओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने और शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

बैठक में साइबर अपराधों पर भी गंभीरता से चर्चा की गई। एसपी ने निर्देश दिए कि तंत्र विद्या, झाड़-फूंक के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी बाबाओं, फर्जी जमानतदारों, फर्जी खाते खोलने वालों और फर्जी सिम बेचने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

अवैध शराब, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी तथा जुआ-सट्टा जैसे गैरकानूनी कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी चेकिंग, रात्रि गश्त, पीआरवी और बीट प्रणाली को और मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन से मधुर व्यवहार और संवाद स्थापित कर पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने पर बल दिया।

ईमानदारी से कर्तव्य निभाने की अपील

गोष्ठी के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को ईमानदारी, निष्ठा और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए, ताकि जनपद रायबरेली में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनी रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *