Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

क्रिसमस पर फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स अभियान, केक व बेकरी उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष नजर

दिनांक: Thursday, 25 December 2025 | समय: 03:16 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। क्रिसमस पर्व के अवसर पर जनपद रायबरेली में खाद्य सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतिम दिन फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स के माध्यम से व्यापक जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह अभियान सवैय्या तिराहा, ऊँचाहार, नसीराबाद एवं सलोन क्षेत्रों में संचालित किया गया।

अभियान के दौरान एफएसओ कंचनलता तिवारी एवं एफएसओ शेफाली रस्तोगी द्वारा स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ और मानक अनुरूप खाद्य पदार्थों के सेवन के लिए जागरूक किया गया।

बेकरी प्रतिष्ठानों पर विशेष ध्यान

जागरूकता अभियान के अंतर्गत बेकरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण भी किया गया। अधिकारियों ने विशेष रूप से केक में प्रयुक्त अत्यधिक कृत्रिम रंग, फ्लेवर और सजावटी आर्टिफिशियल प्रॉप्स के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। बताया गया कि ऐसे केक के सेवन से एलर्जी, पेट दर्द, फूड पॉयजनिंग एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिनका प्रभाव बच्चों पर अधिक गंभीर हो सकता है।

बस यात्रियों को भी किया गया जागरूक

अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों को भी खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें खुले, बिना लेबल और अमानक खाद्य पदार्थों में मिलावट से होने वाली बीमारियों और उनके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई।

फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप की जानकारी

ऊँचाहार स्थित बाटोही स्वीट्स एवं नंदलाल स्वीट्स पर मौजूद बड़ी संख्या में ग्राहकों को फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप के बारे में भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से आमजन खाद्य पदार्थों से संबंधित शिकायतें या सुझाव सीधे विभाग तक पहुंचा सकते हैं।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहारी सीजन में सिर्फ मानक और लेबलयुक्त खाद्य पदार्थों का ही सेवन करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना संबंधित विभाग को दें।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *