Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

बृजमनगंज में युवाओं का आक्रोश, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में पुतला दहन

दिनांक: Monday, 29 December 2025 | समय: 10:03 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महाराजगंज। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में रविवार शाम बृजमनगंज में युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित युवाओं ने जुलूस निकालते हुए बांग्लादेश का पुतला दहन किया और नारेबाजी के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया।

शाम करीब 6 बजे यह जुलूस रेलवे स्टेशन परिसर से प्रारंभ होकर रेलवे स्टेशन चौराहा, मेन रोड होते हुए कोल्हुई तिराहा पहुंचा। इस दौरान युवाओं ने “बांग्लादेश मुर्दाबाद” और “भारत माता की जय” के नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया।

जुलूस में शामिल युवाओं के हाथों में बैनर-पोस्टर भी थे, जिन पर “बांग्लादेश की हिंसा धर्म की नहीं, इंसानियत का खून है” जैसे भावनात्मक और तीखे स्लोगन लिखे थे, जो प्रदर्शनकारियों के आक्रोश और संदेश को स्पष्ट रूप से दर्शा रहे थे। कोल्हुई तिराहे पर पहुंचकर युवाओं ने बांग्लादेश का पुतला फूंका और वहां हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों को तत्काल रोकने की मांग की।

युवाओं ने जताया आक्रोश

प्रदर्शन में शामिल युवाओं का कहना था कि पड़ोसी देश में हिंदू समुदाय पर लगातार हमले और उत्पीड़न की खबरें बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने भारत सरकार से इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती से उठाने और पीड़ित हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

इन युवाओं की रही प्रमुख भागीदारी

इस विरोध प्रदर्शन में शाश्वत दुबे, आयुष सिंह, प्रियांशु सिंह, सद्दाम हुसैन, सुजीत यादव उर्फ रवि, विजय गौड़, अनूप चौरसिया, यश जायसवाल, राजू गौड़, परशुराम पाल, अजय शर्मा, श्याम मौर्य, सुमित दुबे, सत्यम तिवारी, विशाल पांडेय, अंकित गौड़, नीरज साहनी, समीर अहमद, महेश, अरशद, निखिल जायसवाल, प्रिंस एवं अंश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *