Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

सरोजनीनगर में श्री बालाजी मंदिर प्रांगण में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, कंबल वितरण व तहरी भोज

दिनांक: Monday, 29 December 2025 | समय: 09:42 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित न्यू हनुमान पुरी, गली नंबर-8 में श्री बालाजी मंदिर प्रांगण में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर कंबल वितरण एवं तहरी भोज का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की।

यह आयोजन विजय गुप्ता ‘सोनू’ मंडल उपाध्यक्ष, सरोजनी नगर दक्षिण (भाजपा), गोरी हैकलैयां प्रथम, महानगर लखनऊ के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

जनप्रतिनिधियों की रही विशेष मौजूदगी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनूप गुप्ता (विधायक एवं विधान परिषद सदस्य), आनंद द्विवेदी (महानगर अध्यक्ष) तथा प्रियंका मौर्य (महिला आयोग सदस्य) उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त पार्षद गीता देवी गुप्ता, रामनरेश रावत, पार्षद प्रतिनिधि संजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष के.के. श्रीवास्तव, भाजपा नेता विपिन सिंह, राकेश सिंह, रितेश यादव, जितेंद्र कुमार (जीतू) सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

जरूरतमंदों को मिला सहारा

कार्यक्रम के दौरान ठंड से राहत के लिए जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए, वहीं तहरी भोज में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता का भाव देखने को मिला।

सबका साथ, सबका विकास की भावना पर जोर

इस अवसर पर विजय गुप्ता ‘सोनू’ ने कहा कि महाबली ट्रेडर्स के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम जनसेवा की भावना से प्रेरित है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ निरंतर जनकल्याण के कार्य कर रही है। आगे भी क्षेत्रवासियों के सहयोग से ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *