बृजमनगंज में पुलिस की सख्ती: वाहन चेकिंग अभियान में 22 चालकों का ई-चालान

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज पुलिस ने बुधवार को कस्बे के मुख्य चौराहे और बैंक परिसरों के आसपास विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दोपहिया व चारपहिया वाहनों के कागजात, सुरक्षा मानकों और यातायात नियमों के पालन की सघन जांच की।

अभियान का नेतृत्व कर रहे उपनिरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, अधूरे या अमान्य कागजात रखने तथा मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 वाहन चालकों का ई-चालान किया गया।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

अभियान के दौरान उपनिरीक्षक अर्चना यादव, एसआई प्रिया वर्मा, कांस्टेबल बृजेश पाल, पवन वर्मा, उमेश कुमार दुबे तथा राजेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *