Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

बृजमनगंज में निर्माण पर बवाल: बाउंड्री वॉल में घटिया ईंटों का आरोप, नगर पंचायत ने रुकवाया काम

दिनांक: Thursday, 01 January 2026 | समय: 08:56 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 9 स्थित ठाकुर द्वारा पोखरे पर बन रही बाउंड्री वॉल के निर्माण में घटिया ईंटों के उपयोग का आरोप सामने आया है। इस संबंध में नगर के समाजसेवी महेश जायसवाल ने नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा को लिखित शिकायत सौंपी है।

शिकायत में महेश जायसवाल ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में तृतीय श्रेणी की ‘सेमा’ ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है, जबकि स्वीकृत एस्टीमेट में पकी हुई लाल ईंटों के उपयोग का प्रावधान है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी से मौके पर पहुंचकर ईंटों की गुणवत्ता की जांच कराने और दोषी ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

मामले में नगर पंचायत के जूनियर इंजीनियर विजय प्रताप ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित ठेकेदार को तत्काल प्रभाव से कार्य रोकने का आदेश जारी कर दिया गया है। इस संबंध में ठेकेदार को लिखित पत्र भी सौंपा गया है।

नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *