Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

नववर्ष 2026: समाजसेवी आख्या सिंह ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल व मिठाई, सेवा से की साल की शुरुआत

दिनांक: Thursday, 01 January 2026 | समय: 09:28 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहीं समाजसेवी आख्या सिंह एवं उनके सहयोगियों ने नववर्ष 2026 की शुरुआत जरूरतमंदों और असहाय लोगों की सेवा के साथ की। इस अवसर पर उन्होंने सेवा, करुणा और मानवता के भाव के साथ समाज के कमजोर वर्गों तक राहत पहुंचाई।

नववर्ष के अवसर पर आख्या सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ सबसे पहले कैनाल रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात मंदिर परिसर में मौजूद गरीबों को कंबल एवं मिठाई वितरित की गई। साथ ही कैनाल रोड के किनारे लोहे का कार्य कर जीवन यापन करने वाले लोहार-बढ़इया समुदाय के लोगों को भी कंबल और मिठाई देकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं।

इसके बाद समाजसेवी आख्या सिंह एवं उनकी टीम ने आईटीआई बालापुर स्थित अभयदाता हनुमान मंदिर में दर्शन किए। तत्पश्चात सिविल लाइन पुल के नीचे रह रहे असहाय एवं गरीब परिवारों के बीच कंबल और मिठाई वितरित की गई। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों को भी विशेष रूप से मिठाई दी गई, जिससे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।

कंबल पाकर जरूरतमंदों ने आख्या सिंह और उनके सहयोगियों को दिल से आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर आख्या सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और यही उन्हें आगे भी निरंतर सेवा कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

कंबल वितरण कार्यक्रम में अवधेश मौर्य, सौरभ, नीरज, शुभम, अदिति मिश्रा, नितेश, अशोक, शुभम रावत, सतीश, सुजीत, जनार्दन एवं शिवा सहित कई सहयोगी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *