- बिजली विभाग की लापरवाही से जनता त्रस्त, बिजली विभाग के कर्मचारी मस्त
सह संपादक एसके सोनी
उन्नाव। जनपद क्षेत्र में बिजली विभाग के लापरवाही से जनता त्रस्त है, बिजली विभाग के कर्मचारी उपभोक्ताओं को कार्यालय के चक्कर कटवाने के लिए कोई ना कोई बहाना बनाकर लौटा देते है, उपभोक्ता कही बिजली कटौती से परेशान तो कोई मीटर रीडिंग से परेशान, लापरवाह मीटर रीडर के समय पर बिल न निकालने से उपभोक्ता ज्यादा परेशान देखें जा रहे हैं, ऐसे में पीड़ित उपभोक्ताओं का ज्यादा बिल आने से परेशान जनता कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
कुछ ऐसा ही एक मामला है हिलौली ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत संदाना के बाबा बोध सिंह खेड़ा का प्रकाश में आया जहां उपभोक्ता त्रिभुवन सिंह का खाता संख्या 9120706000 का पिछले तीन माह से बिजली का बिल गलत आ रहा है, अगर मीटर रीडिंग की बात करें तो रीडिंग 2440 है जबकि वर्तमान में 6650 जा चुकी है, पीड़ित मीटर रीडिंग को सही करवाने के लिए कार्यालय के लगातार चक्कर काट रहा है लेकिन बिजली विभाग किसी न किसी कार्य का बहाना कर पीड़ित को कार्यालय के चक्कर कटवाने को मजबूर है।
कंपलेनट नंबर MV15122506032 पर लगा दी गलत रिपोर्ट
ज्ञात हो बिना उपभोक्ता की शिकायत की समस्या का समाधान किए बगैर रिपोर्ट गलत लगा दी जाती है और 1912 पर बिना सही किए कंप्लेंट सही निस्तारण बगैर क्लोज कर दिया गया, इधर जिले के पावर हाउस कर्मचारी उपभोक्ता को डिवीजन के चक्कर पर चक्कर कटवा रहे हैं।

सीयूजी नम्बर न उठाना बड़ी समस्या
एक बड़ी समस्या यह भी है कि बिजली विभाग का संबंधित अधिकारी सीयूजी नंबर पर बात करो तो फोन उठाना मुनासिब नहीं समझते। वैसे में परेशान कहां जाए किस अपनी समस्या का समाधान करवाए।


















