कुशीनगर एक्सप्रेस में सफर के दौरान मजदूर की मौत, बृजमनगंज के पिपरहना गांव में मातम

[post-views]

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महाराजगंज। बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम सभा सौराहा टोला पिपरहना निवासी पंचम (51) पुत्र बाबूलाल की मुंबई से घर लौटते समय ट्रेन में मौत हो गई। घटना की जानकारी जीआरपी झांसी द्वारा परिजनों को दी गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक के छोटे भाई अशोक कनोजिया ने बताया कि पंचम मुंबई में मजदूरी करते थे और परसों गाड़ी संख्या 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस (मुंबई–गोरखपुर) से घर लौट रहे थे। जीआरपी झांसी के अनुसार वे जनरल कोच में यात्रा कर रहे थे, जहां उन्हें अचेत अवस्था में पाया गया और उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

घटना की सूचना पर जीआरपी द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के परिजन बृजमनगंज से झांसी रवाना होकर शव को लेने गए हैं। देर रात तक शव गांव पिपरहना पहुंचने की संभावना है।

मृतक के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। अचानक हुई इस घटना से परिजन गहरे सदमे में हैं और गांव में शोक का माहौल है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts