Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

बच्चों को संस्कारवान बनाने का संदेश: आलमाइटी स्कूल में शिक्षक-अभिभावक सभा आयोजित

दिनांक: Monday, 05 January 2026 | समय: 09:42 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महाराजगंज। आलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज एवं आलमाइटी प्राइमरी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक-अभिभावक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एलकेजी से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं के अर्धवार्षिक परीक्षा के अंक पत्रों का वितरण किया गया। अभिभावकों ने अपने बच्चों की प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन किया और विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक सुझाव भी दिए।

सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने कहा कि अभिभावकों द्वारा बच्चों से संबंधित की गई शिकायतों पर तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे बदलावों को देखते हुए शिक्षकों और अभिभावकों के बीच नियमित संवाद अत्यंत आवश्यक है।

महमूद आलम ने कहा कि शिक्षक विद्यालय में बच्चों को शैक्षणिक ही नहीं, बल्कि नैतिक और संस्कारगत रूप से भी मजबूत बनाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने, स्वच्छता पर ध्यान देने और घर में अनुशासन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए शिक्षक और अभिभावक दोनों का साझा प्रयास अनिवार्य है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षक और अभिभावक दोनों की भूमिका समान रूप से महत्वपूर्ण है। दोनों पक्ष यदि अपनी जिम्मेदारियों को सही ढंग से समझें और निभाएं, तो बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर ईश्वर चंद्र चौरसिया, शबी अहमद, दुर्गेश कुमार यादव, अखिलेश यादव, मोहम्मद फारूक सिद्दीकी, अशोक कुमार, अंगद प्रसाद, पी.एस. चौहान, एम.ए. लारी, श्रवण कुमार वर्मा, मुकेश मिश्र, हमीदा बेगम, बलराम यादव, एम.ए. सिद्दीकी, सीताराम चौहान, विनय पाण्डेय, बृजेश कुमार, मनीष कुमार सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *