बृजमनगंज में पुलिस का स्वच्छता अभियान, पौहारी बाबा आश्रम परिसर से हटाया गया सिंगल यूज प्लास्टिक

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महाराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के आद्रवन में लेहड़ा देवी मंदिर के समीप स्थित पौहारी बाबा आश्रम परिसर में रविवार 04 जनवरी 2026 को स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान बृजमनगंज थाने के पुलिसकर्मियों ने आश्रम परिसर एवं उसके आसपास फैले सिंगल यूज प्लास्टिक और अन्य कचरे की साफ-सफाई की। एकत्रित कचरे को पर्यावरण मानकों के अनुरूप सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने के साथ-साथ आमजन को स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त वातावरण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

स्वच्छता अभियान में उप निरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, गजेंद्र प्रताप सिंह, दीपक यादव, आलोक यादव, विजेंद्र मिश्रा, महिला उप निरीक्षक अर्चना यादव एवं प्रिया पटेल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से समाज में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *