रायबरेली में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान: एएसपी ने दिलाई शपथ, जागरूकता का आह्वान

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली में संचालित बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, उससे जुड़े कानूनी प्रावधानों तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाई कि वे समाज में कहीं भी बाल विवाह नहीं होने देंगे, स्वयं बाल विवाह नहीं करेंगे तथा किसी भी स्थान पर बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित विभागों को सूचित करेंगे।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार नौहवार ने सभी से अपील की कि समाज में व्यापक जन-जागरूकता फैलाकर भारत को बाल विवाह मुक्त बनाने की दिशा में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल प्रशासन का नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन से डीएमसी शेफाली सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी, पोश परामर्शदाता रूमा परवीन सहित संबंधित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *