रायबरेली के स्थापना दिवस पर आयोजित एक दिवसीय रायबरेली महोत्सव का किया गया आयोजन

  • यह आयोजन रायबरेली की वैभवशाली सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने अगली पीढ़ियों को इससे परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया – दिनेश प्रताप सिंह
  • देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित
  • जनपद के संतो व गुरुओं का किया गया सम्मान
  • जनपद में राष्ट्रसेवा, समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को किया गया सम्मानित
  • उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने आयोजित एक दिवसीय रायबरेली महोत्सव का किया उद्घाटन

रायबरेली। रायबरेली स्थापना दिवस पर गुरु गोविंद सिंह पर्यावरणीय उद्यान पार्क में आयोजित एक दिवसीय रायबरेली महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उ0प्र0 सरकार दिनेश प्रताप सिंह व मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत रंजना चौधरी, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह ने दीप प्रज्वलन कर स्वामी विवेकानंद जी व गुरु गोविंद सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।

कार्यक्रम में वैदिक कन्या इण्टर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीत (वन्देमातरम) एवं सरस्वती वन्दना की प्रस्तुति दी गयी। राइजिंग चाइल्ड पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा (हम रहे न रहे भारत रहना चाहिए) की सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गयी।

इसके पश्चात संतों का पूजन, सम्मान एवं आरती मुख्य अतिथि द्वारा की गई, इसके साथ ही कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों, वरिष्ठ सेनानी, किसानो, चिकित्सको एवं समाजसेवियों को माला पहनाकर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों एवं जनपद से लेकर लखनऊ, बाराबंकी, प्रयागराज एवं मथुरा तक के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लोक गायिका सृष्टि परिहार का लोक गायन, काजल सिंह का आल्हा व राजेश प्रसाद (मथुरा) का बृज वन्दना, बरसाने का मयूर नृत्य, लठ्ठमार फूलों की होली एवं वन्दा बैरागी का (कबीर, शिव, राम) गायन रहा।

इस अवसर पर मंत्री जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह आयोजन रायबरेली की वैभवशाली सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने अगली पीढ़ियों को इससे परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। रायबरेली का अपना एक गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि आज रायबरेली स्थापना दिवस रायबरेली महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह रायबरेली का तीसरा स्थापना दिवस है भारत के सर्वश्रेष्ठ, भारतीय संस्कृति के ध्वजवाहक स्वामी विवेकानन्द के जन्म दिवस के दिन हम लोग स्थापना दिवस मनाते है। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति, संस्कार को आने वाली पीढियों तक पहुचाने, जनपद की प्रतिभाओं का सम्मान करने के लिए स्थापना दिवस मनाया जाता है।

मंत्री जी ने कहा कि यह ऐसा एक विशेष अवसर है जहां पर हम अपने जनपद की उपलब्धियां को बता सकते हैं। रायबरेली महोत्सव एक नए रूप में उभर कर आप लोगों के सामने आया है आगे भी यह आयोजन भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा, ऐसी मेरी शुभकामनाएं हैं। पिछली बार जो कार्यक्रम हुआ था उससे रायबरेली की जो प्रतिष्ठा थी, वह दूर-दूर तक गई थी इस तरह के कार्यक्रम का यह उद्देश्य होता है कि अपनी जो विशेषताएं हैं उनको साल में एक बार ऐसे कार्यक्रम आयोजित करके एक पटल में लाया जाए, जिससे अपने जनपद का नाम हो।

कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाये गये जिनका लोगों द्वारा अवलोकन कर सरकार की लाभ परक योजनाओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, क्षेत्राधिकारी नगर अरूण कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा, जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा सहित संबंधित अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *