Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

बहराइच में सुरक्षा अलर्ट, CO कैसरगंज ने सर्राफा कारोबारियों के साथ बनाई रणनीति

दिनांक: Tuesday, 13 January 2026 | समय: 06:34 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, बहराइच

बहराइच। सर्दी के मौसम में चोरी और आपराधिक घटनाओं की आशंका को देखते हुए कैसरगंज पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय परिसर में डी.के. श्रीवास्तव की अध्यक्षता में क्षेत्र के समस्त सर्राफा व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई।

सीसीटीवी को बताया सुरक्षा का सबसे मजबूत हथियार

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी डी.के. श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीक ही सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी सर्राफा प्रतिष्ठानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे न केवल अपराधियों में भय पैदा करते हैं, बल्कि किसी भी वारदात की स्थिति में पुलिस को ठोस साक्ष्य उपलब्ध कराते हैं।

ठंड में बढ़ती चोरी पर पुलिस सतर्क

क्षेत्राधिकारी ने कहा कि ठंड और कोहरे के कारण चोर अक्सर अंधेरे का फायदा उठाते हैं, इसलिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

व्यापारियों से पुलिस सहयोग की अपील

बैठक में मौजूद कोतवाली प्रभारी राजेश शुक्ला ने भी व्यापारियों से संवाद करते हुए सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की। व्यापारियों ने भी पुलिस को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी कैसरगंज, कोतवाली प्रभारी सहित बड़ी संख्या में सर्राफा व्यापारी और व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *