Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में 16 मार्च तक निषेधाज्ञा लागू, एडीएम ने जारी किया आदेश

दिनांक: Friday, 16 January 2026 | समय: 07:04 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। जनपद में आगामी धार्मिक पर्वों, राष्ट्रीय आयोजनों, प्रतियोगी परीक्षाओं और कानून-व्यवस्था की दृष्टि से अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) सिद्धार्थ ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता–2023 की धारा 163 के अंतर्गत 16 जनवरी से 16 मार्च 2026 तक निषेधाज्ञा लागू करने के आदेश जारी किए हैं।

प्रशासन के अनुसार इस अवधि में मौनी अमावस्या (18 जनवरी), बसंत पंचमी (23 जनवरी), जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती (24 जनवरी), गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), माघी पूर्णिमा व संत रविदास जयंती (1 फरवरी), शबे बरात (4 फरवरी), महाशिवरात्रि (15 फरवरी), होली/होलिका दहन (2–4 मार्च) सहित अनेक पर्व प्रस्तावित हैं। इसके अतिरिक्त रमजान माह (17–18 फरवरी से प्रारंभ), जुमात-उल-विदा (13 मार्च), गंगास्नान, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं, विश्वविद्यालय/प्राविधिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तथा संचारी रोगों की रोकथाम से जुड़े निर्देश भी लागू हैं।

इन परिस्थितियों में लोक-परिशांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु समयाभाव के कारण पक्षकारों को सुनना संभव न होने पर एकपक्षीय रूप से यह आदेश जारी किया गया है। निषेधाज्ञा अवधि में प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन अनिवार्य होगा।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *