Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

सरोजनीनगर में 152वां ‘आपका विधायक–आपके द्वार’ शिविर: 75 का नेत्र परीक्षण, 4 मेधावी सम्मानित

दिनांक: Sunday, 18 January 2026 | समय: 09:58 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के देवीखेड़ा, खरिका प्रथम में रविवार को 152वाँ ‘आपका विधायक–आपके द्वार’ साप्ताहिक जनसंवाद शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा लगातार चलाए जा रहे उस अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं, प्रशासनिक समाधान और सामाजिक सहभागिता को सीधे जनता तक पहुँचाना है।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की और अपनी समस्याओं, आवश्यकताओं व सुझावों को सामने रखा। वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आय प्रमाण पत्र, विधवा पेंशन सहित कुल 16 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 10 मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य सेवा शिविर: 75 नागरिकों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण

जनसंवाद शिविर के दौरान टेंडर पॉम हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 75 नागरिकों, विशेषकर वृद्धजनों, का नेत्र परीक्षण किया गया। परीक्षण के उपरांत 38 लाभार्थियों को निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई।

‘गाँव की शान’ पहल: मेधावियों को प्रोत्साहन

छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘गाँव की शान’ पहल के अंतर्गत हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने वाले चार छात्र-छात्राओं आदर्श सिंह (89.6%), सौम्या भदौरिया (85.4%), अस्मिता वर्मा (77%) और अवंतिका मैसी (68.56%) को सम्मानित किया गया। इन विद्यार्थियों को साइकिल, घड़ी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर आगे की शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया गया।

युवाओं को खेलों से जोड़ने की पहल

युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से 166वें बॉयज यूथ क्लब और 101वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। नवगठित क्लबों को क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कैरम सहित पूर्ण खेल सामग्री की स्पोर्ट्स किट वितरित की गई, ताकि युवा खेल गतिविधियों से जुड़ सकें।

प्रबुद्धजनों का सम्मान और सामुदायिक सहभागिता

शिविर के दौरान क्षेत्र के प्रबुद्धजन और गणमान्य नागरिक राम प्रवेश, रविंदर चौहान, राम सुमन, देवी दयाल, कृष्णलाल, अर्चना बोहर, माधुरी देवी, मंजू पाण्डेय, माया देवी, सुरेश कुमार, जय सिंह, मीना देवी, सीमा देवी, किरण, रेनू सहित अन्य को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही शिविर में उपस्थित सभी नागरिकों के लिए ‘तारा शक्ति निःशुल्क रसोई’ के माध्यम से ताज़ा और पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की गई।

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित यह साप्ताहिक जनसंवाद अभियान निरंतर जारी है। यह पहल क्षेत्र के गाँव-मोहल्लों तक पहुँचकर जनसमस्याओं के समाधान, सामाजिक सहभागिता और समग्र विकास को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रही है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *