Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

जल निगम के कार्यों पर आपत्ति, सरोजनीनगर वार्ड की समस्याएं अपर नगर आयुक्त के सामने रखीं

दिनांक: Wednesday, 21 January 2026 | समय: 08:49 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मंगलवार, 20 जनवरी 2026 को जोन-5 आलमबाग कार्यालय में अपर नगर आयुक्त ललित कुमार एवं सहायक नगर आयुक्त/जोनल अधिकारी विनीत कुमार सिंह द्वारा अपने जोन के अंतर्गत सभी पार्षदों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड के पार्षद रामनरेश रावत एडवोकेट की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि संतोष कुमार त्रिपाठी उपस्थित हुए। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि संतोष त्रिपाठी ने जल निगम विभाग के विरुद्ध एक लिखित शिकायती पत्र अपर नगर आयुक्त को सौंपा।

शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया कि सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड के अंतर्गत बदाली खेड़ा, अवध विहार कॉलोनी, शमा विहार कॉलोनी, तपोवन नगर, हनुमंत नगर, सैनिक नगर, हरिओम नगर सहित अन्य क्षेत्रों में महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह एवं पार्षद रामनरेश रावत एडवोकेट के प्रयासों से हाल ही में सड़कों का निर्माण कराया गया है।

आरोप है कि जल निगम द्वारा अमृत योजना के अंतर्गत पाइपलाइन डालने के लिए इन नवनिर्मित सड़कों को बार-बार खोदा जा रहा है और कार्य पूर्ण होने के बाद सड़कों व नालियों को पूर्व स्थिति में नहीं लाया जा रहा है। कई स्थानों पर पाइपलाइन डालने के बाद इंटरलॉकिंग ठीक से नहीं लगाई गई, जिससे स्थानीय नागरिकों, बच्चों और राहगीरों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

पार्षद प्रतिनिधि द्वारा इन अधूरे कार्यों से संबंधित फोटो एवं वीडियो साक्ष्य अपर नगर आयुक्त को दिखाए गए तथा उनकी प्रतिलिपि भी सौंप दी गई। इसके अतिरिक्त संतोष त्रिपाठी ने अपर नगर आयुक्त का ध्यान रामेश्वरी पब्लिक स्कूल, सैनिक नगर एवं मदीना मस्जिद, अवध विहार कॉलोनी क्षेत्र में वर्षभर बने रहने वाले जलभराव की समस्या की ओर भी आकृष्ट कराया।

उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में पहले लगाए गए पंपों को समय पर डीजल उपलब्ध नहीं कराया गया और अब पंप भी हटा लिए गए हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इन स्थानों पर स्थलीय निरीक्षण कराकर समुचित व्यवस्था कराने का अनुरोध किया।

इसके साथ ही पार्षद प्रतिनिधि ने बदाली खेड़ा क्षेत्र में एक पार्क स्थापित कराने की मांग भी अपर नगर आयुक्त के समक्ष रखी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने प्रार्थना पत्र सहायक नगर आयुक्त/जोनल अधिकारी को सौंपते हुए निर्देश दिए कि संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

बैठक के अंत में पार्षद रामनरेश रावत एडवोकेट की ओर से तथा उनके प्रतिनिधि संतोष कुमार त्रिपाठी ने अपर नगर आयुक्त एवं सहायक नगर आयुक्त/जोनल अधिकारी का आभार व्यक्त किया।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *