सरोजनीनगर विधायक की पहल: बसंत पंचमी पर खुरदही बाजार में छोटे व्यापारियों को कंबल वितरण

शकील अहमद

सरोजनी नगर (लखनऊ)। बसंत पंचमी के अवसर पर खुरदही बाजार में लगने वाली साप्ताहिक बाजार के छोटे खुदरा व्यापारियों को कंबल और कैलेंडर का वितरण किया गया। यह वितरण सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्री के माध्यम से किया गया।

खुरदही बाजार में हसनपुर खेवली, अहमामऊ, देवा मऊ और बगिया मऊ सहित आसपास के गांवों से आने वाले छोटे व्यापारी साप्ताहिक रूप से अपनी दुकानें लगाते हैं। इन्हीं व्यापारियों को राहत सामग्री प्रदान की गई।

वितरण कार्यक्रम खुरदही बाजार खुदरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजू शुक्ला और सामाजिक कार्यकर्ता रीना त्रिपाठी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान व्यापार मंडल के सदस्य लालू यादव, दिनेश, रोहित रावत, राहुल शर्मा, लकी रावत और शिव बालक प्रजापति भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान रीना त्रिपाठी ने उपस्थित व्यापारियों को सरोजनीनगर विधायक द्वारा संचालित जनसेवा कार्यों और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर कई बुजुर्ग महिला और पुरुष व्यापारियों ने राम रथ यात्रा के माध्यम से अयोध्या दर्शन की इच्छा भी व्यक्त की।

खुदरा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजू शुक्ला ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर छोटे व्यापारियों को ध्यान में रखते हुए विधायक द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है। कंबल प्राप्त कर व्यापारियों में संतोष और खुशी देखी गई।

कार्यक्रम के अंत में खुरदही बाजार खुदरा व्यापार मंडल की ओर से माननीय विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts