Thursday, 22 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Thursday
22 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

सरोजनीनगर से 22 वर्षीय युवक 23 दिन से लापता, पुलिस ने तलाश तेज की

दिनांक: Friday, 23 January 2026 | समय: 06:55 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

सरोजनीनगर (लखनऊ)। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र से 22 वर्षीय युवक के 23 दिनों से लापता होने का मामला सामने आया है। लापता युवक की पहचान शशांक कुमार सिंह (22) पुत्र जनार्दन सिंह, निवासी हनुमानपुरी कॉलोनी, गली नंबर-4, सरोजनीनगर के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार शशांक कुमार सिंह दिनांक 30 दिसंबर 2025 को दोपहर 13:50 बजे घर से बिना बताए निकला था और परिजनों को फीनिक्स मॉल जाने की बात कहकर गया था। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा। इस संबंध में परिजनों द्वारा तहरीर देकर थाना सरोजनीनगर को सूचना दी गई है।

बताया गया है कि शशांक कुमार सिंह स्नातक कर चुका है और एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। परिजनों ने उसकी पहचान से संबंधित विवरण साझा करते हुए बताया कि उसका रंग गेहूंआ है, कद लगभग 178 इंच है। लापता होने के समय उसने काले रंग की कार्गो पैंट, काले रंग के स्पोर्ट्स जूते, नीले-लाल चेक की शर्ट, क्रीम रंग का मोंटी कार्लो जैकेट, नीले रंग की टोपी पहन रखी थी तथा अपने साथ काले रंग का एचपी लैपटॉप बैग लेकर गया था।

पुलिस के अनुसार युवक की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति को शशांक कुमार सिंह के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो वह नीचे दिए गए संपर्क नंबरों पर सूचना दे सकता है।

  • थाना सरोजनीनगर: 9454403869
  • उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह: 9468213889
  • जनार्दन सिंह (पिता): 9415910787

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *