योगी सरकार का विनाशक चेहरा बेनकाब – ओपी यादव

  • मार्केट में सपा कार्यालय की वजह से व्यापारियों का उत्पीड़न

रायबरेली। सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीसी (फौ0) ओपी यादव ने शहर का हृदय समझी जाने वाली सुपर मार्केट के गिराने के सरकारी फरमान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के इस निर्णय से योगी सरकार का विनाशक चेहरा बेनकाब हो गया है।

नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी शहर के माल-मालिकों की कठपुतली बनकर रह गये हैं, उन्हीं के दबाव में व्यापारियों से उनका रोजगार छीन रहे हैं।  उल्लेखनीय है कि माल-मालिकों से टैक्स या तो लिया नहीं जा रहा है या न के बराबर है।

जहाँ एक ओर माल-मालिकों को लाभ पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर इस मार्केट में स्थित सपा कार्यालय को समाप्त करने का कुचक्र रचा जा रहा है।

श्री यादव ने नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी, जिलाधिकारी एवं योगी सरकार को चेतावनी दी है कि वह आग से खेलना बन्द करें अपने निर्णय पर पुर्नविचार करें, वरना परिणाम गम्भीर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *