रायबरेली में 4–5 फरवरी को राज्य महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी का दौरा

रायबरेली। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी 04 एवं 05 फरवरी 2026 को जनपद रायबरेली के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे महिला जनसुनवाई करेंगी और महिला एवं बालिकाओं से संबंधित विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 04 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे जिला पंचायत सभागार में महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इसमें महिलाएं अपनी शिकायतें और समस्याएं सीधे राज्य महिला आयोग की सदस्य के समक्ष रख सकेंगी। इसके बाद अपराह्न 03:00 बजे जिला महिला बंदीगृह तथा अपराह्न 05:00 बजे बालिका गृह का निरीक्षण किया जाएगा।

वहीं 05 फरवरी 2026 को प्रातः 09:00 बजे आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया जाएगा। इसके उपरांत पूर्वाह्न 11:00 बजे वन स्टॉप सेंटर, अपराह्न 01:00 बजे सीएचसी/पीएचसी तथा अपराह्न 03:00 बजे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण प्रस्तावित है।

प्रशासन के अनुसार इस दौरे का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं से जुड़ी योजनाओं, सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करना है। निरीक्षण के दौरान मिली शिकायतों और कमियों पर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय पर पहुंच सके।

महिला जनसुनवाई में भाग लेने के लिए जनपद की महिलाओं से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं से जुड़े आवश्यक अभिलेख साथ लेकर निर्धारित समय पर जिला पंचायत सभागार में उपस्थित हों।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts