शकील अहमद
लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार और गुरुवार को आयोजित दो प्रमुख कार्यक्रमों ‘गर्ल्स यूथ क्लब प्रोत्साहन कार्यक्रम’ और ‘चाय पर चौपाल’ के माध्यम से बेटियों के सशक्तिकरण, युवाओं के विकास और सामाजिक संवाद को केंद्र में रखा गया। इन आयोजनों में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शिक्षा, खेल, डिजिटल प्रशिक्षण, प्रतियोगी परीक्षाओं और सामाजिक मुद्दों पर सीधे संवाद के जरिए प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।

सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र की बेटियों के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक और प्रेरणादायक साबित हुआ, जब क्षेत्र में आयोजित ‘गर्ल्स यूथ क्लब प्रोत्साहन कार्यक्रम’ में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने 500 से अधिक प्रतिभाशाली बेटियों से सीधा संवाद कर उनके सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प दोहराया।एस.एस. मैरिज लॉन, बेहटा में आयोजित इस कार्यक्रम में खेल, शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण, प्रतियोगी परीक्षाओं, उद्यमिता, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े अनेक ठोस आश्वासन दिए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि “जब एक बेटी आगे बढ़ती है, तो केवल एक परिवार नहीं, बल्कि पूरा समाज और राष्ट्र आगे बढ़ता है। बेटियों का सशक्तिकरण ही विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि सरोजनीनगर की बेटियों को अवसरों की कमी नहीं होने दी जाएगी और उन्हें हर मंच पर आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान खुशहालगंज मंडल के अंतर्गत गठित 25 गर्ल्स यूथ क्लबों से जुड़ी लगभग 500 से अधिक बेटियों ने भाग लिया। इस दौरान बेटियों ने अपने करियर लक्ष्य, खेल प्रतिभा, शिक्षा संबंधी जरूरतें और सामाजिक चुनौतियां खुलकर साझा कीं। विधायक ने न केवल उनकी बातों को गंभीरता से सुना, बल्कि मंच से ही कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर भरोसा दिलाया कि उनके सपनों को हकीकत में बदला जाएगा।
खेल के क्षेत्र में बड़ी घोषणाएं
खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने अमावा गांव की मनीषा रावत, जो कराटे ब्लैक बेल्ट हैं, को कराटे किट, मासिक प्रशिक्षण सहयोग और उनके माध्यम से आसपास के 10 गांवों की बेटियों को कराटे प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
ऐन गांव की सोनाक्षी को दो दिवस के भीतर क्रिकेट स्पोर्ट्स किट देने की घोषणा की गई। नारायणपुर की शान्या के आग्रह पर कबड्डी मैदान निर्माण तथा खेल मैदान के लिए विधायक निधि से ₹2 लाख स्वीकृत करने की घोषणा हुई।

शिवरी गांव की रोशनी रावत, मुस्कान और जानू को खेल मैदान और लाइब्रेरी स्थापना में सहयोग, गहलवारा की अनुराधा यादव को खेल मैदान निर्माण और कबड्डी कोच उपलब्ध कराने तथा उदयत खेड़ा की शगुन यादव को स्पोर्ट्स किट और कोमल यादव को साइकिल देने का आश्वासन दिया गया।
शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं पर विशेष जोर
कार्यक्रम में शिक्षा को सशक्तिकरण का सबसे बड़ा हथियार बताते हुए विधायक ने सहिजनपुर की सौम्या रावत को UPSC तैयारी के लिए NCERT पुस्तकें और अध्ययन सामग्री, जबकि सरोसा की प्रिया को NEET की तैयारी हेतु अध्ययन सामग्री और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की घोषणा की। इसके साथ ही अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्राओं को भी सहयोग देने का भरोसा दिया गया।
डिजिटल सशक्तिकरण के तहत संचालित 14 रण बहादुर सिंह डिजिटल युवा सशक्तिकरण केंद्रों में निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण, करियर काउंसलिंग और रोजगार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही गई।
उद्यमिता, सामाजिक सहायता और आत्मनिर्भरता
डॉ. सिंह ने सरोसा की शालिनी को ग्रीन टेक्नोलॉजी आधारित उद्यमिता (सोलर एवं सतत ऊर्जा) से जोड़ने और MSME योजनाओं की जानकारी देने का आश्वासन दिया।
मौंदा की सौम्या को सोलर लाइट, कबड्डी किट और खेल मैदान निर्माण में सहयोग, वहीं अजीतन खेड़ा की पूजा यादव और रोशनी को उनकी बहन के विवाह में सहयोग तथा गहलवारा की ज्योतिका को सरकारी योजनाओं, राशन सहायता और भाइयों की शिक्षा में मदद का भरोसा दिया गया।
यूथ क्लब मॉडल बना प्रेरणा
डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि अब तक सरोजनीनगर में 168 बॉयज़ यूथ क्लब और 105 गर्ल्स यूथ क्लब गठित किए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट समेत अन्य खेलों की किट उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास विकसित करने की दिशा में मील का पत्थर है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बेटियां उपस्थित रहीं। आयोजन ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि सरोजनीनगर अब बेटियों की प्रगति का मॉडल क्षेत्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
इनसेट-
‘चाय पर चौपाल’ बनी जनसंवाद की मिसाल: सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने युवाओं के सशक्तिकरण, विकास और सामाजिक सरोकारों पर किया सार्थक विमर्श
लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार का दिन जनसंवाद, विश्वास और सामाजिक सहभागिता के नाम रहा। ग्रामसभाओं आदमपुर, तेरवा और मझिगवाँ में आयोजित ‘चाय पर चौपाल’ कार्यक्रम में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रबुद्धजनों, वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद कर विकास और सामाजिक जिम्मेदारियों पर गहन चर्चा की।
चाय की चुस्कियों के साथ आयोजित इस चौपाल में शिक्षा, खेल, कौशल विकास, युवाओं को नशे से दूर रखने, डिजिटल सशक्तिकरण और सामाजिक मूल्यों जैसे विषयों पर गंभीर विमर्श हुआ। कार्यक्रम ने यह सिद्ध किया कि चौपाल केवल परंपरा नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक संवाद और विकास दृष्टि का सशक्त मंच है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि “युवा पीढ़ी को सही दिशा देना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। खेल, शिक्षा और कौशल के माध्यम से ही युवाओं को नशे और भटकाव से दूर रखा जा सकता है।” उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन का लक्ष्य तय कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा
कार्यक्रम के दौरान डिजिटल सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया। विधायक ने ग्रामसभा तेरवा के तीन मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज के युग में डिजिटल संसाधनों तक पहुंच शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक ले जाती है और ग्रामीण छात्रों को भी समान अवसर प्रदान करती है।
सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक जुड़ाव
डॉ. सिंह ने क्षेत्रवासियों की धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए निरंतर संचालित ‘रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा’ के माध्यम से ग्रामसभा तेरवा और मझिगवाँ के नागरिकों को अयोध्या ले जाकर भगवान श्रीरामलला के दर्शन कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विकास के साथ सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जुड़ाव भी समाज को मजबूत बनाता है।
विकास और विश्वास का संगम
चौपाल में मौजूद नागरिकों ने क्षेत्र की सड़क, शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा से जुड़े मुद्दे भी उठाए, जिन पर विधायक ने संबंधित विभागों से समन्वय कर समाधान का भरोसा दिया। कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि जनसंवाद ही सुशासन की सबसे मजबूत नींव है।
‘चाय पर चौपाल’ ने यह सिद्ध कर दिया कि जब जनप्रतिनिधि जनता के बीच बैठकर संवाद करता है, तो विश्वास और विकास दोनों को नई दिशा मिलती है।
कार्यक्रम में धर्मेन्द्र यादव,अजीत पटेल, राजेश सिंह चौहान , लवकुश रावत , राकेश रावत , अजीत वर्मा, नेकराम यादव, अवधेश यादव, विजय यादव, संदीप कोटेदार, पंकज पटेल, अभिषेक मिश्रा, रामभजन शर्मा, कुलदीप यादव, प्रदीप पटेल, शेरबहादुर, नीरज पटेल, डब्बू सिंह (प्रधान), अनिकेत सिंह, विनीत मिश्रा, समू , शिव शंकर, राकेश (प्रधान), सुरेन्द्र यादव, सुत्सन मिश्रा (पूर्व प्रधान), बृजेश सिंह (पूर्व प्रधान), विकास सिंह जी समेत अन्य सम्मानित गणमान्य उपस्थित रहे।
“चाय की चुस्कियों के साथ जब प्रबुद्धजन अपने विचार साझा करते हैं,
तभी संवाद से विश्वास और विश्वास से विकास के नए मार्ग प्रशस्त होते हैं।”ग्राम पंचायत तेरवा में आयोजित ‘चाय पर चौपाल’ कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों, सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों के साथ आत्मीय सहभागिता कर… pic.twitter.com/LjnlwR058W
— Rajeshwar Singh (@RajeshwarS73) February 5, 2026


















