Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
लखनऊ

सरोजनीनगर में सफाई व जलभराव से लोग परेशान, पार्षद रामनरेश रावत ने किया पैदल निरीक्षण

दिनांक: Friday, 06 February 2026 | समय: 06:33 PM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। नगर निगम वार्ड संख्या-18 (सरोजनीनगर द्वितीय) के पार्षद रामनरेश रावत ने शुक्रवार को अपनी टीम के साथ वार्ड के विभिन्न इलाकों में पैदल भ्रमण कर सड़क, नालियों और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रुस्तम विहार कॉलोनी, अवध विहार कॉलोनी और तपोवन नगर की गली-गली जाकर स्थानीय हालात का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पार्षद ने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे फॉर्म-6 भरकर नए मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज कराएं। साथ ही एसआईआर (Special Intensive Revision) के दौरान जिन लोगों के नामों में त्रुटि के कारण नोटिस आए हैं, उन्हें संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज जमा कराने की सलाह दी गई।

पार्षद प्रतिनिधि संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम की कूड़ा गाड़ी नियमित न आने की शिकायत दर्ज कराई। लोगों का कहना था कि मजबूरी में कचरा खाली प्लॉटों में फेंका जा रहा है, जिससे क्षेत्र में बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है।

इसके अलावा कई महिलाओं और पुरुषों ने गलियों में जलभराव की समस्या को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि बरसात या पानी जमा होने के कारण बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में भारी परेशानी होती है। स्थानीय निवासियों ने यह भी कहा कि वे समय से नगर निगम का टैक्स जमा करते हैं, इसके बावजूद न तो स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था है और न ही सीवर लाइन उपलब्ध है।

स्थानीय लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पार्षद रामनरेश रावत ने आश्वासन दिया कि इन सभी मुद्दों को लिखित रूप में महापौर और डॉ. राजेश्वर सिंह के संज्ञान में लाया जाएगा, ताकि शीघ्र समाधान कराया जा सके।

निरीक्षण के दौरान सेक्टर संयोजक आलोक श्रीवास्तव, रितेश दुबे, फूलचंद गौतम, जयराम यादव, ऋषि राम यादव, अनिल सिंह, तोहिद, प्रिंस और आशीष रावत सहित अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

मिशन शक्ति व बहू-बेटी अभियान के तहत कृष्णानगर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

02 August 2026

शकील अहमद कृष्णानगर (लखनऊ)। पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में मिशन शक्ति एवं बहू-बेटी अभियान के अंतर्गत…

लखनऊ

Lucknow News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

02 August 2026

शकील अहमद बिजनौर (लखनऊ)। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिजनौर पुलिस…

लखनऊ

हरियाली का संकल्प: केशव नगर केशव कुंज कल्याण समिति ने शांति नगर में किया वृक्षारोपण

02 August 2026

शकील अहमद सरोजनी नगर (लखनऊ)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केशव नगर केशव कुंज…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *