Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में चार श्रम कानूनों के विरोध में राष्ट्रव्यापी औद्योगिक हड़ताल जारी

दिनांक: Thursday, 12 February 2026 | समय: 04:55 PM | लेखक: | श्रेणी: छत्तीसगढ़

आर. स्टीफन (स्टेट हेड)

चिरमिरी (छत्तीसगढ़)। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार श्रम कानूनों के विरोध में देशभर में औद्योगिक हड़ताल जारी है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों, विशेषकर कोयला उद्योग में इस हड़ताल का प्रभाव देखने को मिल रहा है।

श्रमिक संगठनों- हिंद मजदूर सभा (HMS), भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC), सीटू (CITU) और एटक (AITUC) ने संयुक्त रूप से इस हड़ताल का समर्थन किया है। संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि वे केंद्र के चारों श्रम कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

चिरमिरी और आसपास के क्षेत्रों में श्रमिक संगठनों ने सभाएं आयोजित कर कामगारों से अपने-अपने कार्यस्थलों पर न जाने की अपील की। संगठन से जुड़े प्रतिनिधियों का दावा है कि हड़ताल को 80 से 90 प्रतिशत तक समर्थन मिला है और बड़ी संख्या में कोयला कामगार अपने कार्यस्थलों पर नहीं पहुंचे।

संगठनों का कहना है कि हड़ताल के कारण कोयला उद्योग सहित अन्य औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन प्रभावित हुआ है। वहीं, सरकारी या निजी क्षेत्र की कुछ इकाइयों में सीमित उपस्थिति की भी सूचना है।
हालांकि, प्रशासन या उद्योग प्रबंधन की ओर से हड़ताल के प्रभाव को लेकर आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं। संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा है।

श्रमिक संगठनों ने स्पष्ट किया है कि उनकी मांग है कि चारों श्रम कानूनों पर पुनर्विचार किया जाए और श्रमिक हितों को ध्यान में रखते हुए संवाद के माध्यम से समाधान निकाला जाए।

संबंधित ख़बरें

छत्तीसगढ़

चिरमिरी को ₹602 करोड़ की नई रेल परियोजना की सौगात, पाराडोल–नागपुर रोड ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी

02 August 2026

आर स्टीफ़न ( स्टेट हेड) एमसीबी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी क्षेत्र को जल्द ही बेहतर रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिलने…

छत्तीसगढ़

विश्व आदिवासी दिवस पर चिरमिरी में होगा भव्य आयोजन, मूल वंश समाज कल्याण संघ ने कार्यक्रमों की दी जानकारी

26 July 2026

आर. स्टीफन (स्टेट हेड) चिरमिरी (एमसीबी)। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मूल…

छत्तीसगढ़

कारगिल विजय दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल चिरमिरी में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्टूडेंट काउंसिल का हुआ शपथ ग्रहण

26 July 2026

देशभक्ति कार्यक्रमों से गूंजा विद्यालय परिसर, मुख्य अतिथि विजय सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन और सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *