Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

महाशिवरात्रि, रमजान और होली को लेकर रायबरेली में हाई अलर्ट, डीएम-एसपी ने दी सख्त हिदायत

दिनांक: Friday, 13 February 2026 | समय: 08:04 PM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार में आगामी त्यौहार/पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु संबंधित अधिकारियों, धर्मगुरूओं, मौलवी/मुअज्जिज/व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों/संभ्रांत नागरिकों के साथ सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुयी।

बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी दिनो में होने वाले महाशिवरात्रि, रमजान एवं होली के पर्व को जनपद में शांति एवं सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के मतावलम्बियों को एक दूसरे का सम्मान करने के साथ ही भाई चारे की भावना के साथ पर्व मनाया जाना चाहिए।

उपद्रव करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायें। उन्होंने जिला प्रशासन के समस्त अधिकारियों से त्योहारों के अवसर पर विशेष रूप से सतर्कता बरतने के निर्देश दिये और कहा कि शिवरात्रि, शिवमन्दिरों में जलाभिषेक, गंगा स्नान त्यौहार/पर्व में कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत नगर मजिस्ट्रेट/समस्त उपजिला मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत थानावार पीस कमेटी की बैठक मौलवी/मुतवल्ली से समस्याओं/विवाद की जानकारी प्राप्त कर सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से शीघ्र उसका समाधान करा लें। समस्त कार्यक्रम परम्परागत ढंग से ही सम्पन्न कराये जाये एवं कोई नवीन परम्परा को उत्पन्न न होने दिया जाये।

जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा स्नान घाट, शिवमन्दिरों पर जलाभिषेक/होलिका दहन, होली जुलूस हेतु जाने वाले आवागमन मार्गों का पूर्व निरीक्षण कर लिया जाये और मार्गों पर पड़ने वाली बाधाओं जैसे बिजली/टेलीफोन के तारों का लटकना, मार्गों पर गड्ढे होना, जलभराव होना आदि का पूर्व से निराकरण कर लिया जाये। फाल्ट ठीक करने के लिए कार्मिकों की रोस्टरवार तैनाती की जाय।

जिससे विद्युत फाल्ट समय से ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करायी जा सके। सर्वजनिक मार्गों पर सड़को को अवरूद्ध कर कोई भी आयोजन नहीं किये जाये। निराश्रित, पशुओं के विचरण को नियंत्रित किया जाये। वाहनों से स्टंटबाजी करने, अवैध प्रेशर हार्न, हूटर आदि पर सख्त कार्यवाही की जाये। लोक निर्माण विभाग द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत आयोजन स्थलों की सड़क मार्गों की मरम्मत करा ली जाये।

पर्वों पर प्रयुक्त होने वाले स्थलों/मार्गों की अनिवार्यतः साफ-सफाई कराई जाए, पानी और बिजली की नियमित आपूर्ति की जाये। नगरीय क्षेत्र में संबंधित नगर पालिका/नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत द्वारा सफाई का कार्य सम्पन्न कराया जाये। महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ किसी प्रकार का अभद्र व्यवहार जबरन रंग लगाने आदि का कार्य न होने पाये।

प्रत्येक कार्यक्रम स्थलों पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। त्योहारों के दृष्टिगत मिलावटी खोया, पनीर, दूध, दही, मिठाई, इत्यादि खाद्य पदार्थों की सघन चेकिंग कराई जाये। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री कदापि न होने पाये। अधिक भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर एम्बुलेंस के साथ चिकित्सकों की तैनाती की जाये। लाउडस्पीकर का प्रयोग निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत किया जाये।

अलविदा जुमा/ईद पर नमाज अदा किये जाने वाले मस्जिद/ईदगाह की सूची तैयार की जाए, प्रत्येक स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया जाये। अलविदा जुम्मा की नमाज ईद की नमाज के समय कतिपय मस्जिद/ईदगाह पर काफी संख्या में नमाजियों के एकत्र होने से भीड़-भाड़ व आवागमन को सुचारू बनाये रखने हेतु प्रभारी क्षेत्राधिकारी यातायात आवश्यक रूट डायवर्जन एवं उन स्थानों पर पुलिस द्वारा पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी अवश्य लगाई जाये।

पुलिस अधीक्षक ने जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों से कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्रों का पूरी तरह भ्रमण तथा निरीक्षण कर लें और कोई नई परंपरा की शुरुआत न की जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार सहित समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, संबंधित विभागीय अधिकारी तथा शान्ति समिति के सदस्य एवं प्रमुख संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *