Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

रायबरेली में महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य की हत्या, आरोपी देवर गिरफ्तार

दिनांक: Friday, 20 February 2026 | समय: 10:46 PM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत ठकुराइन खेड़ा मजरे सगुनी गांव में बीते गुरुवार की देर शाम चेचर देवर ने अपनी भाभी व पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य को खड़ंजे में पटक-पटक कर मारा। जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को मृतका का शव परिजनों को मिलने पर घर में चीख-पुकार मच गई। पूर्व महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य को दर्दनाक तरीके से जान से मार दिया गया। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई।

ठकुराइन खेड़ा मजरे सगुनी निवासी शोभालाल 50 वर्ष की तहरीर पर पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित के अनुसार उसका चचेरा भाई दिनेश कुमार बीते गुरुवार की देर शाम अपने घर के लोगों से मारपीट कर रहा था। शोर- शराबा सुनकर पीड़ित उसे समझाने- बुझाने के लिए उसके घर चला गया।

इतने में आरोपी घर वालों को छोड़कर उसके ऊपर टूट पड़ा। मार-पीट करते हुए अपने दांतों से उसके गाल पर काट लिया। परिजनों ने उसका सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया। इलाज करा कर वापस घर लौटते ही दिनेश कुमार दोबारा पीड़ित के घर जा धमका।

पीड़ित की पत्नी व पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमारी 48 वर्ष भैंस को चारा लगाने जा रही थी। दिनेश ने उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। मारपीट करते हुए उसे खड़ंजे पर कई बार पटक दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

गांव में दहशत का माहौल

पूर्व महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य को दर्दनाक तरीके से मारा गया। मृतका के पति ने बताया कि घटना के वक्त उसके रोंगटे खड़े हो गए। घटना से गांव में दहशत फैल गई।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *