डॉ. राजेश्वर सिंह की प्रेरणा से एआईएमटी में आयोजित हुआ पर्यावरण जागरूकता क्विज प्रतियोगिता

  • पर्यावरण जागरूकता क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को 22 फरवरी को युवा उत्सव 2.0 में संजय दत्त व डॉ. राजेश्वर सिंह करेंगे पुरस्कृत
  • डॉ. राजेश्वर सिंह बोले “प्रकृति संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी”

शकील अहमद

मोहनलालगंज (लखनऊ)। मोहनलालगंज स्थित Ambalika Institute of Management and Technology (एआईएमटी) में “एनवायरनमेंट वॉरियर्स – द गार्जियंस ऑफ द ग्रीन” के तत्वावधान में पर्यावरण जागरूकता क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़े भैया श्री रामेश्वर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रतियोगिता में 20 विभिन्न महाविद्यालयों के कुल 85 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें जलवायु परिवर्तन, संसाधन संरक्षण तथा सतत विकास जैसे विषयों पर सोचने के लिए प्रेरित करना था।

विजेताओं को मिलेगा आकर्षक पुरस्कार

प्रतियोगिता के विजेताओं को ₹1,00,000, ₹50,000 एवं ₹25,000 की पुरस्कार राशि आगामी 22 फरवरी 2026 को आयोजित “युवा उत्सव 2.0” कार्यक्रम में प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर अभिनेता Sanjay Dutt एवं विधायक Dr. Rajeshwar Singh द्वारा विजेताओं को सम्मानित किए जाने की जानकारी दी गई है।

पर्यावरण संरक्षण पर दिया संदेश

अपने संबोधन में डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि देश के लाखों युवा नीट, आईआईटी और यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, पर सफलता उन्हीं को मिलती है जो अनुशासित और सजग रहते हैं। उन्होंने कहा कि यही सजगता पर्यावरण संरक्षण के लिए भी आवश्यक है।

उन्होंने पृथ्वी अति-उपभोग दिवस का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 1972 में यह दिन वर्ष के अंत में आता था, जबकि अब यह जुलाई-अगस्त तक पहुंच गया है, जो संसाधनों के अत्यधिक दोहन का संकेत है। उन्होंने वैश्विक तापमान में वृद्धि और भूजल स्तर में गिरावट को भी गंभीर चिंता का विषय बताया।

इन संस्थानों के छात्रों ने की सहभागिता

प्रतियोगिता में निम्नलिखित संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने लिया भाग-

  1. उत्तर प्रदेश राज्य फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान, दरोगा खेड़ा
  2. डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, रायबरेली रोड
  3. डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, पारा
  4. सरस्वती मेडिकल कॉलेज, उन्नाव
  5. मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज
  6. मॉडर्न कॉलेज ऑफ एजुकेशन
  7. महाराणा प्रताप समूह संस्थान, बंथरा
  8. नोवा शेखर कॉलेज ऑफ फार्मेसी
  9. सेइको कॉलेज ऑफ फार्मेसी
  10. आर्यकुल समूह महाविद्यालय
  11. एंकराइट इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल
  12. साइंसेज
  13. एसकेडी डिग्री कॉलेज
  14. गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज
  15. आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
  16. आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च
  17. स्वामी विवेकानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज
  18. अंबालिका इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी
  19. एआईपीएस
  20. अंबिकेश्वर समूह संस्थान (बीकेटी)

आयोजन टीम को दी गई शुभकामनाएं

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए श्री अंबिका मिश्रा, डॉ. श्वेता द्विवेदी, नंदजा मिश्रा, अमृतांशु शेखर आजाद तथा समस्त अंबालिका टीम एवं एनवायरनमेंट वॉरियर टीम को शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम का समापन “प्रकृति भी हमारी, लोकतंत्र भी हमारा” के संकल्प के साथ किया गया।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts