Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

रायबरेली: मेडौली गांव में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, पांच घायल, चार जिला अस्पताल रेफर

दिनांक: Sunday, 22 February 2026 | समय: 11:58 PM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

खीरों, रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेडौली गांव में रास्ते में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। दोनों पक्ष से कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया।

गंभीर रूप से चोट खाए चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया।

मेडौली निवासी रिंकी 28 वर्ष पत्नी रविंद्र दोपहर में कूड़ा डालने गई थी। इसी बीच पड़ोसी पवन कुमार 42 वर्ष पुत्र राम प्रसाद से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों से पांच लोग लाठी डंडे से मारपीट करने लगे। रिंकी का भतीजा अभिषेक 16 वर्ष पुत्र रामदयाल और ससुर गंगा दयाल 50 वर्ष घायल हो गए।

दूसरे पक्ष से पवन कुमार और उसका पिता राम प्रसाद 80 वर्ष घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक पक्ष से राम प्रसाद व दूसरे पक्ष से रिंकी उसका भतीजा अभिषेक और ससुर गंगा दयाल को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायलों का मेडिकल परीक्षण सीएचसी में कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *