Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में ग्रेट अचीवर पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

दिनांक: Monday, 23 February 2026 | समय: 10:27 PM | लेखक: | श्रेणी: छत्तीसगढ़

आर. स्टीफन (स्टेट हेड)

छत्तीसगढ़, एमसीबी(चिरमिरी)। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी स्थित ग्रेट अचीवर पब्लिक स्कूल, गोदरी पारा में इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव का आयोजन उत्साह और भव्यता के साथ किया गया।

स्कूल के छठवें वार्षिक समारोह में बच्चों ने नाटक, गीत और नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया और उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिरमिरी थाना के थाना प्रभारी विजय सिंह रहे। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने मंच से प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वार्षिक उत्सव केवल मनोरंजन का मंच नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक जागरूकता को अभिव्यक्त करने का अवसर है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष के आयोजन की थीम देश के वर्तमान हालात और सामाजिक संदेशों पर आधारित रही, जिसके माध्यम से बच्चों ने समाज को सकारात्मक दिशा में सोचने का संदेश देने का प्रयास किया।

छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए देशभक्ति से ओत-प्रोत नाटकों, सामाजिक सरोकारों पर आधारित नृत्य-नाटिकाओं और प्रेरक गीतों ने दर्शकों को भावुक भी किया और जागरूक भी।

विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षकों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह आयोजन सफल हो सका। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, गणमान्य नागरिक, अन्य विद्यालयों के विद्यार्थी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। भीड़ इतनी अधिक थी कि बैठने की व्यवस्था कम पड़ गई।

उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों की प्रतिभा और विद्यालय के प्रयासों की खुलकर प्रशंसा की। समारोह ने यह संदेश दिया कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से भी बच्चों का व्यक्तित्व निखरता है।

विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी इसी प्रकार के रचनात्मक आयोजनों को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

संबंधित ख़बरें

छत्तीसगढ़

चिरमिरी को ₹602 करोड़ की नई रेल परियोजना की सौगात, पाराडोल–नागपुर रोड ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी

02 August 2026

आर स्टीफ़न ( स्टेट हेड) एमसीबी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी क्षेत्र को जल्द ही बेहतर रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिलने…

छत्तीसगढ़

विश्व आदिवासी दिवस पर चिरमिरी में होगा भव्य आयोजन, मूल वंश समाज कल्याण संघ ने कार्यक्रमों की दी जानकारी

26 July 2026

आर. स्टीफन (स्टेट हेड) चिरमिरी (एमसीबी)। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मूल…

छत्तीसगढ़

कारगिल विजय दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल चिरमिरी में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्टूडेंट काउंसिल का हुआ शपथ ग्रहण

26 July 2026

देशभक्ति कार्यक्रमों से गूंजा विद्यालय परिसर, मुख्य अतिथि विजय सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन और सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *