• Disclaimer
  • Privacy & Policy
  • Advertise With Us
  • About Us
  • contact-us
  • Editorial Policy
Tuesday, March 17, 2026
  • Login
Nishpaksh Darpan
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
    • अमेठी
    • अम्बेडकरनगर
    • उन्नाव
    • कानपुर
    • गोरखपुर
    • बाराबंकी
    • महराजगंज
    • लखनऊ
    • सीतापुर
    • रायबरेली
  • अन्य राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स
No Result
View All Result
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
    • अमेठी
    • अम्बेडकरनगर
    • उन्नाव
    • कानपुर
    • गोरखपुर
    • बाराबंकी
    • महराजगंज
    • लखनऊ
    • सीतापुर
    • रायबरेली
  • अन्य राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स
No Result
View All Result
Nishpaksh Darpan
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश रायबरेली

खांसी का सिरप ज्यादा पिलाने से 3 साल का बच्चा ICU पहुंचा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

रायबरेली के खीरों क्षेत्र की घटना, डेक्सट्रोमैथोर्फन सिरप की अधिक खुराक से बिगड़ी तबीयत

Saddeek Khan by Saddeek Khan
March 15, 2026
in रायबरेली
खांसी का सिरप ज्यादा पिलाने से 3 साल का बच्चा ICU पहुंचा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

रायबरेली। रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने अभिभावकों को बच्चों को दवा देने में सावधानी बरतने की बड़ी सीख दी है। यहां एक तीन वर्षीय बच्चे की हालत खांसी के सिरप की अधिक खुराक देने से अचानक बिगड़ गई।

परिजनों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक आईसीयू (PICU) में इलाज के बाद अब बच्चे की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार गुरूबक्शगंज थाना क्षेत्र के गांव गढ़ीदुलाराय निवासी बिंदादीन जो गुरूबक्शगंज थाने में चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं, शुक्रवार को अपनी पत्नी और तीन वर्षीय बेटे विनय के साथ खीरों थाना क्षेत्र के नोनैरा गांव स्थित अपने ससुराल आए हुए थे। परिवार वहां एक शादी समारोह में शामिल होने आया था।

इसी दौरान बच्चे विनय को अचानक खांसी और जुकाम की शिकायत होने लगी। बच्चे की परेशानी को देखते हुए पिता बिंदादीन पास के बनईमऊ बाजार में स्थित एक मेडिकल स्टोर से खांसी का सिरप लेकर आए। रात में उन्होंने बच्चे को डॉक्टर की सलाह के बिना ही सिरप की एक खुराक पिला दी।

शुरुआत में लगा कि बच्चे को आराम मिल जाएगा, लेकिन रात में ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। अगले दिन सुबह बच्चे की खांसी जारी रहने पर परिजनों ने थोड़े-थोड़े अंतराल पर दो बार और सिरप पिला दिया। दवा की यह अतिरिक्त खुराक बच्चे के लिए नुकसानदेह साबित हुई।

कुछ ही देर बाद बच्चे की हालत अचानक बिगड़ने लगी। बच्चा सुस्त पड़ने लगा और उसकी तबीयत देखकर परिजन घबरा गए। स्थिति गंभीर होती देख परिवार तुरंत बच्चे को लेकर खीरों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचा।

सीएचसी की इमरजेंसी में मौजूद डॉ. सुनील यादव ने बच्चे का तत्काल इलाज शुरू किया। जांच के बाद डॉक्टर को पता चला कि बच्चे को डेक्सट्रोमैथोर्फन (Dextromethorphan) युक्त खांसी का सिरप दिया गया था और उसकी खुराक जल्दी-जल्दी दे दी गई थी, जिससे बच्चे की हालत बिगड़ गई।

डॉक्टर सुनील यादव ने बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में बच्चे को पीडियाट्रिक आईसीयू (PICU) में भर्ती कर लिया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया गया।

बच्चे के पिता बिंदादीन ने बताया कि जिला अस्पताल में इलाज के बाद अब उनके बेटे की हालत में काफी सुधार है और डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना उनके परिवार के लिए बहुत डरावनी रही और अब वह बिना डॉक्टर की सलाह के बच्चे को कोई भी दवा नहीं देंगे।

सीएचसी के डॉक्टर सुनील यादव ने बताया कि बच्चे की तबीयत खांसी के सिरप की अधिक खुराक के कारण बिगड़ी थी। वही डॉक्टर मनोज मिश्रा बताया कि डेक्सट्रोमैथोर्फन खांसी के इलाज में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली दवा है और यह प्रतिबंधित नहीं है, लेकिन इसकी सही मात्रा और अंतराल का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।

डॉक्टरों का कहना है कि छोटे बच्चों को किसी भी दवा की खुराक डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं देनी चाहिए। कई बार माता-पिता यह सोचकर दवा बार-बार दे देते हैं कि इससे बच्चे को जल्दी आराम मिलेगा, लेकिन इससे उल्टा नुकसान हो सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, बच्चों के शरीर में दवाओं का असर वयस्कों की तुलना में अलग तरीके से होता है। इसलिए किसी भी दवा की मात्रा तय करते समय बच्चे की उम्र और वजन को ध्यान में रखना जरूरी होता है।

इस घटना के बाद डॉक्टरों ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को खांसी, बुखार या किसी भी बीमारी में दवा देने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। बिना चिकित्सकीय सलाह के बार-बार दवा देने से बच्चों की सेहत को गंभीर खतरा हो सकता है।

यह घटना अभिभावकों के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी भी है कि दवाएं तभी लाभकारी होती हैं जब उन्हें सही मात्रा और सही तरीके से दिया जाए। थोड़ी सी लापरवाही भी बच्चों के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।

Share

Related Posts

रायबरेली के 714 परिवारों को मिली बड़ी राहत, खाते में पहुंचे 1-1 लाख रुपये
रायबरेली

रायबरेली के 714 परिवारों को मिली बड़ी राहत, खाते में पहुंचे 1-1 लाख रुपये

by Saddeek Khan
March 17, 2026
योगी सरकार का विनाशक चेहरा बेनकाब – ओपी यादव
रायबरेली

हज 2026 के लिए बड़ा अपडेट: यात्रियों को मिलेगी स्मार्टवॉच, जरूरी दिशा-निर्देश जारी

by Saddeek Khan
March 17, 2026
जनसुनवाई में भावुक पल: रायबरेली डीएम ने दिव्यांग को दिलाई ट्राई साइकिल, आवास का भी दिलाया भरोसा
रायबरेली

जनसुनवाई में भावुक पल: रायबरेली डीएम ने दिव्यांग को दिलाई ट्राई साइकिल, आवास का भी दिलाया भरोसा

by Saddeek Khan
March 17, 2026
पीएम श्री विद्यालय बच्चों की प्रतिभा निकालने का बड़ा प्लेटफॉर्म: डीएम
रायबरेली

पीएम श्री विद्यालय बच्चों की प्रतिभा निकालने का बड़ा प्लेटफॉर्म: डीएम

by Saddeek Khan
March 14, 2026
रायबरेली में पुलिस भर्ती परीक्षा: डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण
रायबरेली

रायबरेली में पुलिस भर्ती परीक्षा: डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण

by Saddeek Khan
March 14, 2026
थाना समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनीं शिकायतें, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
रायबरेली

थाना समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनीं शिकायतें, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

by Saddeek Khan
March 14, 2026

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
प्रधानमंत्री आवास योजना में अवैध वसूली का आरोप, विरोध करने पर सभासद प्रतिनिधि से मारपीट

प्रधानमंत्री आवास योजना में अवैध वसूली का आरोप, विरोध करने पर सभासद प्रतिनिधि से मारपीट

January 23, 2026
बृजमनगंज में सब्जी-फल विक्रेताओं पर कार्रवाई, 500 रुपये चालान से मचा हंगामा

बृजमनगंज में सब्जी-फल विक्रेताओं पर कार्रवाई, 500 रुपये चालान से मचा हंगामा

December 7, 2025
पत्नी के हत्यारे पति का शव मिला फांसी के फंदे पर, क्षेत्र में हड़कम्प

पत्नी के हत्यारे पति का शव मिला फांसी के फंदे पर, क्षेत्र में हड़कम्प

March 6, 2026
महाराजगंज में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से मार डाला, वारदात के बाद फरार

महाराजगंज में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से मार डाला, वारदात के बाद फरार

March 5, 2026

Hello world!

0
How Work From Home Spurred Employee To Move Around The World

How Work From Home Spurred Employee To Move Around The World

0
Stock Markets Experience Volatility Amidst Global Economic Uncertainty

Stock Markets Experience Volatility Amidst Global Economic Uncertainty

0
How Much Time On Social Networks Is Considered Healthy

How Much Time On Social Networks Is Considered Healthy

0
बृजमनगंज में 3 नए सभासद मनोनीत, नगर में जश्न का माहौल

बृजमनगंज में 3 नए सभासद मनोनीत, नगर में जश्न का माहौल

March 17, 2026
रायबरेली के 714 परिवारों को मिली बड़ी राहत, खाते में पहुंचे 1-1 लाख रुपये

रायबरेली के 714 परिवारों को मिली बड़ी राहत, खाते में पहुंचे 1-1 लाख रुपये

March 17, 2026
योगी सरकार का विनाशक चेहरा बेनकाब – ओपी यादव

हज 2026 के लिए बड़ा अपडेट: यात्रियों को मिलेगी स्मार्टवॉच, जरूरी दिशा-निर्देश जारी

March 17, 2026
जनसुनवाई में भावुक पल: रायबरेली डीएम ने दिव्यांग को दिलाई ट्राई साइकिल, आवास का भी दिलाया भरोसा

जनसुनवाई में भावुक पल: रायबरेली डीएम ने दिव्यांग को दिलाई ट्राई साइकिल, आवास का भी दिलाया भरोसा

March 17, 2026

Recent News

Facebook Twitter Youtube Instagram

Nishpaksh Darpan

Nishpaksh Darpan

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य राज्य
  • अमेठी
  • अम्बेडकरनगर
  • उत्तर प्रदेश
  • उन्नाव
  • कुशीनगर
  • क्राइम
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • प्रमुख समाचार
  • बहराइच
  • बाराबंकी
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • महराजगंज
  • राजनीति
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • संतकबीरनगर
  • सीतापुर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

Recent News

बृजमनगंज में 3 नए सभासद मनोनीत, नगर में जश्न का माहौल

बृजमनगंज में 3 नए सभासद मनोनीत, नगर में जश्न का माहौल

March 17, 2026
रायबरेली के 714 परिवारों को मिली बड़ी राहत, खाते में पहुंचे 1-1 लाख रुपये

रायबरेली के 714 परिवारों को मिली बड़ी राहत, खाते में पहुंचे 1-1 लाख रुपये

March 17, 2026

© 2025 Nishpaksh Darpan

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
    • अमेठी
    • अम्बेडकरनगर
    • उन्नाव
    • कानपुर
    • गोरखपुर
    • बाराबंकी
    • महराजगंज
    • लखनऊ
    • सीतापुर
    • रायबरेली
  • अन्य राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

© 2025 Nishpaksh Darpan