Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
महराजगंज

महराजगंज के इस स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

दिनांक: Monday, 16 March 2026 | समय: 11:44 PM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज (महराजगंज)। नगर पंचायत बृजमनगंज स्थित राम बक्स शांति देवी मॉडर्न चिल्ड्रेन स्कूल में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया, जिससे विद्यालय में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड नंबर 9 के सभासद प्रतिनिधि प्रदुम्न सिंह कुमार रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में सफल होने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता परीक्षाएं जीवन में सफलता की पहली सीढ़ी होती हैं।

यदि विद्यार्थी निरंतर मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करते रहें तो एक दिन वे अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम अवश्य रोशन करेंगे। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया और कहा कि ज्ञान के साथ आत्मविश्वास भी सफलता की राह आसान बनाता है।

विद्यालय की ओर से आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता को तीन अलग-अलग वर्गों में बांटा गया था, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

ग्रुप-ए में

प्रिया गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

विराज यादव द्वितीय स्थान पर रहे

आशा सोनी और अजीत विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

ग्रुप-बी में

दृष्टि गुप्ता प्रथम स्थान पर रहीं

सुधा और सत्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

अंशिका और विष्णु तृतीय स्थान पर रहे

ग्रुप-सी में

शिवम कुमार प्रथम स्थान पर रहे

मंगेश गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहे

फैय्याज अहमद और आशीष प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

प्रतियोगिता में सफल होने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्राप्त कर बेहद खुशी हुई। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने विद्यालय के शिक्षकों को भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद यादव और उप-प्रधानाचार्य दयानंद मिश्र ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।

प्रधानाचार्य सुभाष चंद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ-साथ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने बच्चों को निरंतर मेहनत कर भविष्य में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं ओम प्रकाश यादव, सिंधु गुप्ता, संत कुमार राय, अफजल अहमद, पूनम चौरसिया, सुनीता जायसवाल, सबीना, ममता मौर्य, महबूब आलम, शैलेश कुमार, रामकमल मौर्य, आकाश कुमार यादव, दुर्गेश कुमार मौर्य, आकाश कुमार चौरसिया, दुर्गेश कुमार यादव सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

महराजगंज: बृजमनगंज को मिली डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात,नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया उद्घाटन

02 August 2026

महाराजगंज/बृजमनगंज। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर-3, रत्तूपुर स्थित अत्याधुनिक…

महराजगंज

महराजगंज: लेहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

01 August 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा…

महराजगंज

महराजगंज: युवा नेता शशिकांत जायसवाल की पहल से प्रेमी युगल का विवाह संपन्न

31 July 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी शिल्पा और ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ निवासी अभिराज चक्रवर्ती (पुत्र शमशेर चक्रवर्ती) के…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *